news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर : मोबाइल चोरी के शक में युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

मिर्ज़ापुर : मोबाइल चोरी के शक में युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

  •   जेपी पटेल
  •  2023-12-06 21:43:45
  •  0

मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को रस्सी से बांधकर पेड़ के सहारे उल्टा लटका कर बेरहमी से पिटाई कर दी गई. पेड़ पर उल्टा लटका कर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है आरोपी को रस्सी से बांधकर महुआ के पेड़ में  उलटा लटकाया गया है और उसकी पिटाई कर रहे हैं. चारों तरफ लोगों की भीड़ लगी हुई है सबके सब तमाशबीन बने हुए तो वही कुछ लोग मोबाइल से वीडियो और तस्वीर भी बनाते दिखाई दे रहे हैं. कोई युवक को बचा नहीं रहा है युवक अपने जान की भीख मांग रहा है युवक का रहा है बार बार मर जाएंगे रस्सी खोल दो इसके बावजूद भी रस्सी नहीं खोली जाती है, पीड़ित की मां के पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी जाती है पुलिस पहुंचने पर रस्सी खोल दी जाती है और पीटने वाले आरोपी मौके से फरार हो जाते है.वायरल वीडियो के मामले में ड्रमंडगंज थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सरोज ने बताया कि युवक को पेड़ से बांधकर उल्टा लटका कर पिटाई करने का मामला सामने आया है युवक के मां के तहरीर पर पिटाई करने वालो  खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पिटाई करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है जल्द उन्हें पड़कर कार्रवाई की जाएगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट