news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर :अहरौरा नगर पालिका का ईओ है बेशर्म,हर बात में देता है गाली विडियो वायरल

मिर्ज़ापुर :अहरौरा नगर पालिका का ईओ है बेशर्म,हर बात में देता है गाली विडियो वायरल

  •   जेपी पटेल
  •  2023-12-09 21:50:18
  •  0

मिर्जापुर जनपद के अहरौरा नगर पालिका में तैनात ईओ रामदुलार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में हर बात में गाली देते हैं नजर आ रहे हैं, वह भी भाजपा महिला मोर्चा मंडल के अध्यक्ष के सामने. बताया जा रहा है भाजपा महिला मोर्चा मंडल के अध्यक्ष श्वेता सिंह के पति मल्लू सिंह अहरौरा नगर पालिका में चालक के पद पर हैं.ईओ रामदुलार यादव पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा रहे थे.इसी बात को लेकर शनिवार को सुलह समझौता के लिए नगर पालिका अहरौरा नगर पालिका में बुलाया गया था. बीजेपी महिला नेता के पति चालक मनोज सिंह सुलह समझौता करने वालों के बीच अपनी पीड़ा बता रहे थे उनकी पत्नी भी सुलह समझौते में मौजूद थी. मल्लू सिंह अपनी बात को रख रहे थे बात का जवाब देते समय हर बात में राम दुलार यादव गाली देकर बता रहे हैं.गाली में सबसे ज्यादा महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं जिसे आप परिवार और महिलाओं के बीच नहीं सुन सकते हैं. हालांकि वायरल वीडियो के मामले में ईओ कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं, तो वहीं महिला नेता से संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन नहीं उठा.

Tag :  #vairalvideo #newsmirzapur #bjp

संबंधित पोस्ट