news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर : बढ़ रहे ठंड को देखते हुए डीएम ने रैन बसेरा व अलाव का किया निरीक्षण

मिर्ज़ापुर : बढ़ रहे ठंड को देखते हुए डीएम ने रैन बसेरा व अलाव का किया निरीक्षण

  •   जेपी पटेल
  •  2023-12-20 21:00:40
  •  0

मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शीतलहर और ठंड से बचाव को लेकर नगर में भ्रमण कर बनाये गये रैन बसेरो व जलाये जा रहे अलाव का निरीक्षण किया.जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल के साथ राजकीय रोडवेज परिसर मिर्ज़ापुर में बनाये गये रैन बसेरा में पहहुचकर व्यवस्थाओं को देखा, निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस अस्थायी रैन बसेरा में 40 व्यक्तियो की क्षमता है.निरीक्षण के दौरान रजाई, गद्दा, मैटी, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था व अन्य मूल भूत सुविधाए उपलब्ध पायी गयी.रोडवेज परिसर मिर्जापुर में बनाए गए रैन-बसेरा में रुके हुए व्यक्तियो से जिलाधिकारी द्वारा वार्ता कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई. उपस्थित ग़रीब व असहाय व्यक्तियों को जिलाधिकारी द्वारा कम्बल भी वितरित किया गया.

Tag :   #ठंड #डीएम प्रियंका निरंजन #रैन बसेरा #निरीक्षण #मिर्ज़ापुर #mirzapur #news #न्यूज़ अड्डा क्लिक

संबंधित पोस्ट