news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम 2023: अध्यक्ष पद पर संजय कुमार उपाध्याय का कब्जा, जानें किसने किस पद पर मारी बाजी

मिर्ज़ापुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम 2023: अध्यक्ष पद पर संजय कुमार उपाध्याय का कब्जा, जानें किसने किस पद पर मारी बाजी

  •   जेपी पटेल
  •  2023-12-20 22:18:20
  •  0

मिर्ज़ापुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव का मतगणना देर शाम सम्पन्न हो गया.डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम 2023 के लिए अध्यक्ष पद पर संजय कुमार उपाध्याय का कब्जा हो गया.मतगणना में अध्यक्ष पर संजय कुमार उपाध्याय ने 648 मत पाकर संतोष कुमार सिंह गौतम 535 को पराजित किया वहीं सचिव पद पर कैलाश यादव 921 मत पाकर जीत दर्ज की तो गणेश दत्त तिवारी 367 मत पाकर हार गए.वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर पर राजेश कुमार उपाध्याय और रुद्र प्रकाश गिरी को बराबर मत मिलने से 6-6 महीने रहंगे पद पर. उप सचिव प्रशासन पद पर गौरव पांडेय को 972 मत और रूप नारायण अग्रहरि को 877 मत प्राप्त हुआ जिसमें गौरव पांडेय विजयी घोषित किये गए.शेष के पदों पर निर्विरोध निर्वाचित किए गए कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार यादव ,उप सचिव पुस्तकालय पद के लिए मनीष कुमार सिंह, कोष अध्यक्ष पद के लिए सर्वेश कुमार पांडेय, सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से अधिक की बात किया जाए तो शिवदत्त, संतोष कुमार सिंह, सतीश चंद्र पांडेय,अर्चना श्रीवास्तव, रविकांत दीक्षित, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव तो वहीं कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से काम के लिए अजय उपाध्याय, कमर फारूक, कृष्ण कुमार दुबे, विश्वनाथ प्रताप दुबे, इरफान अहमद और अब्दुल आदिल अंसारी चुने गए

Tag :  # मिर्ज़ापुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव #अध्यक्ष पद पर संजय कुमार उपाध्याय #mirzapur #news

संबंधित पोस्ट