news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर : जानलेवा बना सेल्फी का क्रेज, भाई, साले और दोस्त के सामने गहरी खाई में गिरने से युवक की हुई मौत

मिर्ज़ापुर : जानलेवा बना सेल्फी का क्रेज, भाई, साले और दोस्त के सामने गहरी खाई में गिरने से युवक की हुई मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2024-01-01 21:18:38
  •  0

मिर्ज़ापुर : नए वर्ष के पहले दिन सेल्फी लेना एक पर्यटक को काफी महंगा पड़ गया.सेल्फी लेने के चक्कर में गहरी खाई में गिरने से सैलानी की मौत हो गयी. भाई,साले और दोस्त के साथ पिकनिक मनाने आया था युवक. नशे में होने के चलते हुआ हादसा. संत नगर थाना क्षेत्र के सिरसी फाल की घटना.

 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में नए साल के पहले दिन सेल्फी लेते समय गहरी खाई में गिरने से एक सैलानी की मौत हो गई.सिरसी फाल पर राकेश नाम का सैलानी अपने भाई,साले और गांव के एक युवक के साथ नए साल पर पिकनिक मनाने आया था.इस दौरान फाल के पास सेल्फी लेने लगा.सेल्फी लेते समय कई फिट गहरी खाई में गिर गया.खाई के चट्टान पर गिरने से उसकी मौत हो गई.शैलानियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया.आनन फानन में लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया.मृतक राकेश मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला का रहने वाला था. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है.

 

नए साल पर मिर्जापुर जनपद में पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही भीड़ देखी गई. भारी संख्या में वाटर फॉलो पर पिकनिक मनाने लोग जनपद के साथ ही अन्य जिले के लोग पहुंचे. संत नगर थाना क्षेत्र के सिरसी फाल पर भी सैलानियों का मजमा था.तो वही सैलानी के मौत के मामले में थाना प्रभारी संत नगर राम सरीख ने बताया कि सेल्फी लेते समय एक युवक खाई में गिर गया घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दी.मृतक अपने भाई, साले और एक गांव की युवक के साथ दो बाइक से पिकनिक मनाने फाल पर पहुंचे थे. प्रथम दृष्ट्या नशे में होने से हादसा लग रहा है. फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है.

Tag :   #सेल्फीलेतेसमययुवकगिरा #सेल्फीसेमौत #नयासाल #सैलानी #death #police #न्यूज़अड्डाक्लिक #newsmirzapur

संबंधित पोस्ट