news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप नगर चौराहे के सौंदरयीकरण के लिए किया शिलान्यास

मिर्ज़ापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप नगर चौराहे के सौंदरयीकरण के लिए किया शिलान्यास

  •   जेपी पटेल
  •  2024-01-09 22:21:21
  •  0

मिर्ज़ापुर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री व मिर्ज़ापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को मिर्जापुर के विकासखंड पटेहरा स्थित दीपनगर चौराहे के सौंदरयीकरण व उच्चीकरण कार्य का शिलान्यास किया.इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने प्रमुख चौराहों एवं पर्यटन स्थलों को विकसित करने का अपना संकल्प दोहराया. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यदायी संस्था को योजना जल्द से जल्द पूरा करने एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य का निर्देश दिया कहा जनपद में विकास कार्य निरंतर जारी है और आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जनपदवासियों के आशीर्वाद से जनपद में अभी बहुत सारे विकास कार्य करने बाकी है. उन्होंने संसदीय क्षेत्र के चहुंमुखी विकास कराने की प्रतिबद्धता जताई. सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 31.312 लाख की लागत से दीपनगर चौराहे का कायाकल्प किया जाएगा. कार्यदाई संस्था क्षेत्र पंचायत पटेहरा को कार्य का आवंटन किया गया है.

Tag :   #अनुप्रियापटेल #सांसद #दीपनगर #पर्यटन #चौराहेसौंदरयीकरण #मिर्ज़ापुर #न्यूज़अड्डाक्लिक

संबंधित पोस्ट