news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : सिपाही को सपने में दुकानदार कर रहा था परेशान, नींद से उठा सिपाही ने दुकानदार को जड़ा थप्पड़,तो एसपी ने किया निलंबित

मिर्जापुर : सिपाही को सपने में दुकानदार कर रहा था परेशान, नींद से उठा सिपाही ने दुकानदार को जड़ा थप्पड़,तो एसपी ने किया निलंबित

  •   जेपी पटेल
  •  2024-01-27 19:53:38
  •  0

मिर्जापुर : सिपाही को सपने में दुकानदार कर रहा था परेशान, नींद से उठा सिपाही दुकान पर जाकर दुकानदार को जड़ा थप्पड़, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ थप्पड़ मारने का वीडियो,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,एसपी ने सिपाही को किया निलंबित, दुकानदार ने कहा सिपाही थप्पड़ मारते हुए कहा तुम सपने में परेशान कर रहे हो इसलिए मैंने तुमको मारा थप्पड़.

 

मिर्जापुर के विंध्याचल थाने में तैनात एक सिपाही का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सिपाही को एक दुकानदार सपने में परेशान कर रहा था. नींद से जगा सिपाही दुकान पर जाकर दुकानदार को थप्पड़ मार दिया सिपाही को थप्पड़ जड़ना महंगा पड़ गया. थप्पड़ लगाने का वीडियो लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया.दरअसल विंध्याचल थाना क्षेत्र के अमरावती अटल चौराहा पर आयुष मदनवाल का दुकान है.शनिवार को सिपाही दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को थप्पड़ मार दिया.वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है पुलिस का जवान दुकानदार से बात कर रहा था और वार्ता के दौरान ही वह दुकानदार को थप्पड़ जड़ देता हैं.थप्पड़ की घटना लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वर्दी वाले जवान की दादागिरी देख लोग थोड़े देर के लिए सहम गए.दुकानदार आयुष ने बताया कि मैं अपनी दुकान में बैठा था.तभी रामविलास पासवान नामक सिपाही ने आकर उसे कई थप्पड़ पहले दुकान में मारा इसके बाद वह दुकान के बाहर भी मारा, मारने का रीजन पूछने लगे तो सिपाही ने कहा तुम सपने में आते हो, जिससे मैं खाना नहीं बन पा रहे हैं, कोई कार्य में मन नहीं लग रहा है.इसी कारण तुम्हें थप्पड़ मारा हैं.जब विरोध किया तो फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दे दुकान से चले गए.

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि थाना विन्ध्याचल पर नियुक्त आरक्षी रामविलास पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.सीओ सिटी मनोज कुमार गुप्ता से जांच कराई गई तो वीडियो सही पाया गया.दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार करने और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों को संज्ञान में लेकर सिपाही रामविलास पासवान को निलम्बित कर सीओ लालगंज को जांच सौंप दी गई है.

Tag :   #वायरलवीडियो #सिपाही #निलंबित #मिर्जापुर #पुलिस #न्यूज़अड्डाक्लिक

संबंधित पोस्ट