news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : जंगल में मृत तेंदुआ मिलने से वन विभाग में मचा हड़कंप

मिर्जापुर : जंगल में मृत तेंदुआ मिलने से वन विभाग में मचा हड़कंप

  •   जेपी पटेल
  •  2024-02-11 22:34:54
  •  0

मिर्जापुर : जंगल में मृत तेंदुआ मिलने से वन विभाग में मचा हड़कंप,चरवाहों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम, तेंदुआ के शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम,बिसरा को जांच के लिए  भेजा गया बरेली आइवीआर लैब,वन विभाग के अधिकारियों ने कहा लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा मौत का कारण,ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी पश्चिमी वनक्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर एक की मामला.

 

मिर्जापुर ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के ड्रम़डगंज वनरेंज के बंजारी पश्चिमी वनक्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर एक में रविवार को मृत नर तेंदुआ मिलने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया.बताया जा रहा है सुबह जंगल में चरवाहे पशु चलाने गए हुए थे, जंगल में दुर्गंध आने पर पास गए तो देखा तेंदुआ जंगल में मृत पड़ा था. चरवाहों ने गांव में आकर तेंदुआ के जंगल मृत होने की जानकारी ग्रामीणों को दी.ग्रामीणों ने वनविभाग को सूचना दी. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी जंगल पहुंचे. जंगल में मृत पड़े तेंदुआ को वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने सुखडा पौधशाला पहुंचे.वनविभाग की सूचना पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राधे मोहन अपने टीम के साथ पहुंच कर पोस्टमार्टम किया.उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा॰ राधेमोहन ने बताया कि तेंदुआ करीब तीन चार दिन पहले मृत हुआ था.बिसरा जांच के लिए बरेली स्थित आइवीआर लैब भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुआ के मौत के कारण का पता चल सकेगा.

 

उपप्रभागीय वनाधिकारी शेख मुअज्जम ने बताया कि बंजारी पश्चिमी वनक्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर एक पर मृत अवस्था में पाए गए नर तेंदुआ का पोस्टमार्टम करवाया गया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. और आगे की जानकारी दी जाएगी.

Tag :   #मिर्जापुर :#मृततेंदुआ #वनविभाग #ड्रमंडगंज #न्यूज़अड्डाक्लिक

संबंधित पोस्ट