news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : जिलाधिकारी ने वृद्धा आश्रम में वितरण किया मिष्ठान और कम्बल

मिर्जापुर : जिलाधिकारी ने वृद्धा आश्रम में वितरण किया मिष्ठान और कम्बल

  •   जेपी पटेल
  •  2024-03-24 22:23:18
  •  0

मिर्जापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज विन्ध्याचल स्थित वृद्धजन आवास वृद्धा आश्रम पटेगरानाला विन्ध्याचल पहुंचकर होली पर्व के दृष्टिगत वृद्धा आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों के साथ मिष्ठान गुझिया आदि वितरित कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी वृद्धजनो के साथ बैठकर होली पर्व की उपयोगिता, महत्वा पर चर्चा करते हुये सभी वृद्धजनों के अनुभवो को भी सुना। अपने बीच होली जैसे प्रमुख पर्व होली के पूर्व जिलाधिकारी को पाकर वृद्धजन भाव विभोर हो उठे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज के अभिभावक होते हैं। जिनकी उपयोगिता घर परिवार से लेकर समाज में आज भी बनी हुयी हैं। उन्होने कहा कि वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धजनो को अपनो से अलग नही समझना चाहियें उन्हें प्रत्येक पर्व व प्रत्येक अवसर पर सदैव याद करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 51 महिला तथा 54 पुरूषो कुल 105 लोगो के पास जाकर उन्हे सहानुभूति पूर्वक कम्बल, गुझिया, अबीर पुरूषो को कुर्ता पजामा, महिलाओं को साड़ी अदि का वितरण किया।

Tag :   #प्रियंका निरंजन #डीएम #मिर्जापुर #होली #वृद्धा आश्रम #महिला

संबंधित पोस्ट