news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: लापता मासूम बच्ची का घर के उपली में मिला शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

मिर्जापुर: लापता मासूम बच्ची का घर के उपली में मिला शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

  •   जेपी पटेल
  •  2024-05-14 22:25:33
  •  0

मिर्जापुर: तीन दिन से लापता मासूम बच्ची का घर के उपली में मिला शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, घर से खेलने गई बच्ची हो गई थी लापता, परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने तीन को  हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ,पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा जिगना थाना क्षेत्र के मुराजपुर गांव की घटना

 

मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के मुराजपुर गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब घर में रखें उपली में तीन दिन से लापता मासूम बच्ची का शव मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है.जिगना थाना क्षेत्र के मुराजपुर गांव के रहने वाले राम मुनीव बिंद का 8 वर्षीय बेटी आकंक्षा रविवार दोपहर से  खेलने गया और लापता हो गई थी. तीन दिन से परीजन तलाश कर रहे थे मंगलवार को करीब शाम 4 बजे शाम  घर से  50 मीटर की दूरी पर स्थित दादी के घर मे रखे उपली मे दुर्गंध आने पर परिजन जाकर देखा तो मासूम बच्ची का उपली के नीचे बच्ची का शव दबा हुआ था. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए शव उठाने से मना कर दिया और आरोपी के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज करने को कहा तब पुलीस ने मां विमलादेवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर मृतक बच्ची के बारे में जानकारी ली. बताया कि बच्ची तीन दिन से लापता थी. परिजनों ने गुमशुदकी की रिपोर्ट दर्ज कराया था. आज बच्ची का शव दूसरे घर में रखें उपली के नीचे मिला है. परिजनों की तहरीर पर तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा.

Tag :   #पुलिस #मिर्जापुर #शव #लापता #हत्या की आशंका

संबंधित पोस्ट