news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की हुई मौत

मिर्जापुर : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की हुई मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2024-06-28 22:15:49
  •  0

मिर्जापुर : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,आम के पेड़ के नीचे बैठकर हवा लेते समय हुआ हादसा, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, संत नगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव की घटना

 

मिर्जापुर संत नगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में शुक्रवार के देर शाम आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है शाम सात बजे 26 वर्षीय युवक वशिष्ठ अपने घर के बाहर आम के पेड़ के नीचे बैठकर हवा ले रहा था अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गया आनन फानन में परिजन पीएचसी पटेहरा लेकर पहुंचे जहा डाक्टर वाजिद जमील देखते ही मृत घोषित कर दिए. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.

 

मिर्जापुर जनपद में आकाशीय बिजली का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. 2 दिन पहले भी आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो की मौत और पांच लोग झुलस गए थे. क्षेत्राधिकार ऑपरेशन अमर बहादुर सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है. युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट