news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: प्यार में धोखा मिला तो युवक ने हाथ काट कर पहुंचा अस्पताल

मिर्जापुर: प्यार में धोखा मिला तो युवक ने हाथ काट कर पहुंचा अस्पताल

  •   जेपी पटेल
  •  2024-08-21 07:05:58
  •  0

मिर्जापुर: प्यार में धोखा मिला तो युवक ने धारदार हथियार से प्रेमिका के सामने काट लिया हाथ, जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान, प्रेमी युवक ने कहा 10 साल से कर रहे थे मोहब्बत, लड़की की जिंदगी में कोई और आ गया मेरे साथ आगे सफर नहीं करने को कहा तो गुस्से में आकर काट लिया हाथ.

 

मिर्जापुर जनपद में प्यार में धोखा खाए एक युवक ने प्रेमिका के सामने अपना हाथ काट कर खुदकुशी करने का प्रयास किया.सूचना मिलते ही लड़के के परिजन अस्पताल पहुंचाकर युवक की जान बचाई. दरअसल कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगी रोड के रहने वाला युवक सनी यादव को ऐसा भूत सवार हुआ मोहब्बत की वह अपना हाथ काट लिया. सनी यादव का जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है.घायल सनी यादव अस्पताल में बेबाकी से बता रहा है,कहा 10 सालों से मोहब्बत कर रहा था.लड़की की जिंदगी में कोई और आ गया वह मुझे छोड़ रही थी तो उसको मैंने कहा कि सामने आकर कह दो वह सामने आकर कह दी.इसलिए हमने नाराज होकर उसके सामने हाथ काट लिया.और कहा तुम अपनी जिंदगी जियो हम अपनी जिंदगी जिएंगे.अब हमसे उसे लड़की से कोई मतलब नहीं है.गुस्सा मेरे पास था मैं गुस्सा अपना उतार लिया.अस्पताल में जब सनी यादव इस तरह की बात बता रहा था तो उसको सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी थी. फिलहाल अभी मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट