news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: भरभराकर टूटा पहाड़, सड़क पर बिखरा मलबा, मिर्जापुर मध्यप्रदेश हाईवे किया गया वनबे

मिर्जापुर: भरभराकर टूटा पहाड़, सड़क पर बिखरा मलबा, मिर्जापुर मध्यप्रदेश हाईवे किया गया वनबे

  •   जेपी पटेल
  •  2024-08-27 22:17:27
  •  0

मिर्जापुर : भारी बारिश के चलते पहाड़ पर हुआ भू स्खलन,सड़क के एक लेने पर पहाड़ का मलबा आ जाने से मिर्जापुर मध्य प्रदेश आवागमन बाधित, जानकारी मिलते ही एन एच आई की टीम मौके पर पहुंच कर मलबा हटाने के कार्य में जुटी, एक लेन से वाहनों का कराया जा रहा आवागमन, ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी का मामला.

मिर्जापुर ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी में मंगलवार को 2:00 बजे के लगभग भारी बारिश के चलते पहाड़ भरभरा कर गिर गया जिससे पहाड़ का मालबा सड़क पर आ जाने से आवागमन बाधित हो गया. जानकारी मिलते एन एच आई की टीम अपने कर्मचारियों के साथ मौके पहुंचकर सड़क पर आए हुए मलबे को जेसीबी और डंपर की मदद से हटाने के कार्य में जुट गई है. लगभग 2:00 बजे से आगमन बाधित है किसी तरह से एक लेन को चालू कर दिया गया है अभी भी एक लेने पर मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है. सड़क पर मलबा आ जाने से मिर्जापुर मध्य प्रदेश जाने वाली वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

एन एच आई के कर्मचारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि लगभग 2:30 बजे भूस्खलन हुआ है जानकारी मिलते ही टीम आ गई है दो डंपर दो जेसीबी से मालबा को हटाया जा रहा है.कोशिश है जल्द ही सड़क पर पड़े मलबे को साफ कर लिया जाएगा. एक लेने डायवर्ट कर दिया गया है आवागमन शुरू है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट