news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री स्वामी अड़गड़ानंद महाराज को दंडवत प्रणाम कर लिया आशीर्वाद

मिर्जापुर : बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री स्वामी अड़गड़ानंद महाराज को दंडवत प्रणाम कर लिया आशीर्वाद

  •   जेपी पटेल
  •  2024-09-26 23:25:36
  •  0

मिर्जापुर : बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अचानक पहुंचे मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम,चल रहे सत्संग में पहुंचकर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के सामने दंडवत प्रणाम कर लिया आशीर्वाद,धीरेन्द्र शास्त्री ने नीचे बैठकर स्वामी अडगड़ानंद महाराज का सुना प्रवचन, प्रवचन सुनने के बाद स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से विश्राम हाल में किया मुलाकात,स्वामी अड़गड़ानंद के मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ के लिए हुए रवाना

बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार की शाम मिर्जापुर जनपद के सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम अचानक पहुंचे. चल रहे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के सत्संग में पहुंचकर दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया इस दौरान स्वामी आनंद महाराज के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.बताया जा रहा है बागेश्‍वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री गुरुवार को वाराणसी से छत्तीसगढ़ जा रहे थे. इस दौरान बागेश्‍वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री वाराणसी से निकलकर मिर्जापुर के चुनार के रास्ते होते हुए देर शाम सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम पहुंचे. चल रहे स्वामी अड़गड़ानंद के सत्संग में पहुंच कर दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के भक्‍त बेताब नजर आए. भक्‍तों ने बागेश्‍वर बाबा के नाम के जयकारे भी आश्रम में लगाए. स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के सत्संग में उनकी प्रवचन को सुने. स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने अपने गुरु के बारे में धीरेंद्र शास्त्री को जानकारी दी. सत्संग से उठकर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज अपने विश्राम हाल में गए वहां बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने मुलाकात किया. दोनों में काफी देर तक बात हुई इसके बाद अपने काफिले के साथ बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए.

Tag :  

संबंधित पोस्ट