news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : चाचा ने भतीजे को ताबड़तोड़ चाकू से वार कर किया लहूलुहान हालत गंभीर

मिर्जापुर : चाचा ने भतीजे को ताबड़तोड़ चाकू से वार कर किया लहूलुहान हालत गंभीर

  •   जेपी पटेल
  •  2024-09-29 22:33:23
  •  0

मिर्जापुर : चाचा ने भतीजे को ताबड़तोड़ चाकू से वार कर किया लहूलुहान,बीच सड़क पर चाचा भतीजे पर चाकू से करता रहा वार,भीड़ बचाने की जगह बनाती रही वीडियो,जमीनी विवाद को लेकर सरेआम हुई चाकूबाजी का विडिओ वॉयरल, घायल को पहुंचाया गया अस्पताल हालत गंभीर,पीड़ीत की तहरीर पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर जॉच में जुटी,देहात कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव का मामला

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में बीच सड़क पर एक चाकू बाजी की घटना सामने आई है. जहां जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया भतीजे को कई जगह चाकू से घोंप कर लहूलुहान कर दिया है. बीच सड़क पर दिनदहाड़े चाकू बाजी हो रही थी तो लोगों की भीड़ लगी थी बचाने के जगह लोग वीडियो बना रहे थे. चाकू बाजी का वीडियो वायरल होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्यूति पोस्ट सड़वा के रहने वाले अमृतलाल और लाल चंद्र बिंद पट्टीदार हैं. रिश्ते में चाचा और भतीजा लगते हैं जमीनी विवाद को लेकर शनिवार के 4:00 बजे बीच सड़क पर भतीजे के बाइक को चाचा ने जबरन रोक लिया. ताबड़तोड़ चाचा लालचंद भतीजे अमृतलाल को बीच सड़क पर जबरन पड़कर चाकू से वार घायल कर दिया किसी तरह से भतीजा जान बचाकर भाग निकला.

सदर सीओ अमर बहादुर ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है मुख्य व्यक्ति अभी फरार है जमीनी विवाद को लेकर चाचा भतीजे में चाकू बाजी घटना सामने आई है. घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट