news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : शिक्षक के हत्या के मामले में चार गिरफ्तार

मिर्जापुर : शिक्षक के हत्या के मामले में चार गिरफ्तार

  •   जेपी पटेल
  •  2024-10-13 20:01:12
  •  0

मिर्जापुर: दुर्गा पूजा देखने जा रहे शिक्षक की लाठी डंडे से पीट कर की गई हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जमीनी विवाद में आरोपियों ने की थी हत्या. मिर्जापुर के विन्ध्याचल क्षेत्र के भटेवरा गांव में 11 अक्टूबर को देर शाम दुर्गा पूजा देखने जा रहे शिक्षक की लाठी-डण्डे से प्रहार कर की गई हत्या का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया है.हत्या में शामिल पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है. दरअसल 11 अक्टूबर को देर शाम दुर्गा पूजा देखने जा रहे शिक्षक प्रमोद तिवारी को पड़ोसियों ने लाठी-डण्डा से पीटकर घायल कर दिया था अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी.मृतक के बेटे नीरज तिवारी ने 06 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था.मुखबिर की सूचना के आधार पर गैपुरा चौराहे के पास से अयोध्या तिवारी, विजय तिवारी,विकाश दुबे और रमाशंकर सरोज को रामपुर थाना विन्ध्याचल से गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह ने बताया की दुर्गापूजा देखने जा रहे शिक्षक की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में चार को गिरफ्तार किया गया है.दो अभी फरार है. जमीन विवाद को लेकर हत्या की गयी थी.सभी को जेल भेज जा रहा है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट