news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : मझवां विधान सभा उपचुनाव के ऐलान के बाद जिला निर्वाचन अलर्ट

मिर्जापुर : मझवां विधान सभा उपचुनाव के ऐलान के बाद जिला निर्वाचन अलर्ट

  •   जेपी पटेल
  •  2024-10-16 22:01:39
  •  0

मिर्जापुर: मझवा विधान सभा उपचुनाव को लेकर लागू हुई जिला में आदर्श आचार संहिता, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में जारी किए आदेश. 13 नवंबर को लगभग चार लाख मतदाता करेंगे मतदान, 23 नवंबर को आएगा फैसला प्रेस वार्ता कर दी जानकारी. उत्तर प्रदेश के नौ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने जा रहा है. चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद से ही जिला निर्वाचन ने कमर कस ली है.मिर्जापुर के 397 मझवा विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. विधान सभा में लगभग चार लाख मतदाता हैं जिसमें 21105 पुरुष और 188136 महिला मतदाता हैं.18 थर्ड जेंडर है, 6175 मतदाता 18 से 19 वर्ष के है. उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने पत्रकार वार्ता कर मीडिया को चुनाव से जुड़े बिंदुओं पर बताया कि 18 अक्टूबर से नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी नाम दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर होगी और 30 नवंबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.बताया कि कुल 442 बूथ है जिसमें कुल 17 क्रिटिकल बूथ है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट