news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : सांप काटने से अधेड़ महिला की झाड़फूंक के चलते हुई मौत

मिर्जापुर : सांप काटने से अधेड़ महिला की झाड़फूंक के चलते हुई मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2024-10-23 21:41:42
  •  0

मिर्जापुर : सांप काटने से अधेड़ महिला की हुई मौत, उपली निकालते समय काटा सांप, झाड़फूंक कराने के बाद पहुंचाया गया अस्पताल डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जिगना थाना क्षेत्र के बौता विशेषर गांव की घटना.

मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के बौता विशेषर गांव की रुक्मिणी देवी बुधवार के सुबह झोपड़ी मे रखे उपली को निकाल रही थी इस दौरान उपली के बीच बैठे सांप ने डंस लिया. महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन दवा पिलाने, झाड़फूंक कराने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई लेकर पहुंचे जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उपली के ढेर में बैठे सांप को परिजन व ग्रामीणों ने खोज कर बाहर निकाला. सांप निकालने के बाद पकड़ने वाला व्यक्ति उसे गले में लपेट कर प्रदर्शन करता नजर आया. इस दौरान सैकड़ो की तादात में लोगों की भीड़ लगी है. जिसके डंस से कुछ देर पहले एक महिला की मौत हो गई.वह सांप पकड़े जाने के बाद तमाशा बन गया.मृतका के पति ने कहा कि उसकी दुनिया ही उजड़ गई. मेरे लिए तो वह लक्ष्मी थी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट