news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : उपचुनाव के पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता,20 लाख रुपए की गांजा के साथ एक गिरफ्तार

मिर्जापुर : उपचुनाव के पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता,20 लाख रुपए की गांजा के साथ एक गिरफ्तार

  •   जेपी पटेल
  •  2024-10-27 21:44:31
  •  0

मिर्जापुर: मझवा चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख रुपए के गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार. पुलिस ने पूछताछ कर भेजा जेल

मिर्जापुर जनपद की मझवा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. उपचुनाव में मादक पदार्थों की सप्लाई न होने पाए जिसको लेकर पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है इसी कड़ी में जिगना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 50 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उप चुनाव को लेकर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिगना पुलिस व आपरेशनल यूनिट प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है.मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गौरा कोल्हुआ किनारा के पास कार सवार कुछ लोगो द्वारा अवैध गांजा की तस्करी की जा रही है .सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गयी .इस दौरान मौके से एक तस्कर उदय सिंह उर्फ दूधनाथ को गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य कार सवार अन्धेरे व स्थलीय परिस्थितियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.गिरफ्तार आरोपी के पास से 50 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया. जिसकी अनुमनित कीमत करीब 20 लाख रुपया हैं.आरोपी को जेल भेजने के साथ ही मौके से फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि मेरे द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद के बाहर से गांजा लाकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई की जाती है.गांजा बिक्री के पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेते है.पकड़ा गया आरोपी उदय सिंह उर्फ दूधनाथ पुत्र दानपाल सिंह जिगना थाना क्षेत्र के गौरा कोल्हुआ का किनारा गाँव का निवासी है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट