news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : पुलिस ने 30 लाख के हेरोइन के साथ एक को किया गिरफ्तार

मिर्जापुर : पुलिस ने 30 लाख के हेरोइन के साथ एक को किया गिरफ्तार

  •   जेपी पटेल
  •  2024-10-31 23:25:48
  •  0

मिर्जापुर : चुनार पुलिस को मिली बड़ी सफलता.चुनार पुलिस ने 30 लाख के हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, हेरोइन बिक्री की 29500 रुपये नगद किया बरामद. पूछताछ का हेरोइन तस्कर को पुलिस ने भेजा जेल.

मिर्जापुर के मझवा विधानसभा उपचुनाव के पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 30 लाख रुपये के हेरोइन के साथ एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 29500 नगद भी बरामद किया है. बताया जा रहा है चुनार, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र के सरैया सिकन्दरपुर तिराहे पानी टंकी के पास से एक अभियुक्त दीपक सोनकर उर्फ दीपू निवासी सरैया सिकन्दरपुर (ताड़ीखाना) थाना चुनार जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया तो गिरफ्तार अभियुक्त दीपक सोनकर के पास से झोला में रखा 263 ग्राम अवैध हेरोइन व बिक्री के 29500 बरामद किया गया. मौके से तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद कर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि एक हेरोइन तस्कर गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 30 लाख का हेरोइन और 29500 नगद बरामद किया गया है. मोटरसाइकिल से पुड़िया बनाकर बेचने का काम करता था. मुखबिर की सूचना पर तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट