news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : बंधी में डूबने से भाई बहन की हुई मौत

मिर्जापुर : बंधी में डूबने से भाई बहन की हुई मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2024-11-10 17:27:07
  •  0

मिर्जापुर : बंधी में डूबने से भाई बहन की हुई मौत,स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से हुआ हादसा,परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,छठ पूजा में अपने बुआ के घर आए थे दोनों भाई बहन,पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,चुनार थाना क्षेत्र के बलुआ बजाहूर गांव की घटना.

मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के बलुआ बजाहूर गांव में बंदी में स्नान करने गए दो सगे भाई बहन की डूबने से मौत हो गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच में जुट गई. बताया जा रहा है अदलहाट थाना क्षेत्र के भाईपुर खुर्द गांव के रहने वाली आरुषि और कार्तिक अपने बुआ चांदनी के घर छठ पर्व मनाने आए थे इस दौरान रविवार को बंधी में स्नान करने चले गए थे.गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए. जब दोनों भाई-बहन घर में नजर नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की. बंधी पर जाने पर दोनों के शव उतराये मिले.आनन फानन में पानी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया .दोनों भाई बहन के मौत से परिवार में कोहराम मच गया.

चुनार का मंजरी राव ने बताया कि बंधी में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है.दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट