news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : मझवा उप चुनाव में 50.41 प्रतिशत हुआ मतदान

मिर्जापुर : मझवा उप चुनाव में 50.41 प्रतिशत हुआ मतदान

  •   जेपी पटेल
  •  2024-11-20 19:53:23
  •  0

मिर्जापुर जनपद के मझवा विधानसभा सीट पर आज उप चुनाव कराया गया. सुबह 7:00 से वोटिंग शुरू हुआ था शाम 5:00 बजे तक वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और प्रत्याशी ने कुछ जगह शिकायत की थी जहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक जाकर निरीक्षण किया उनके शिकायत का समाधान किया.वोट प्रतिशत की बात किया जाए तो सुबह 9:00 बजे 10:55 प्रतिशत,11 बजे 20.41 प्रतिशत,1 बजे 31.68 प्रतिशत, तीन बजे 43.64 प्रतिशत, शाम 5 बजे 50.41प्रतिशत रहा. बीजेपी उप चुनाव में पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य को उतार है तो वही बीएसपी ब्राह्मण चेहरा दीपक तिवारी उर्फ दीपू को उम्मीदवार बनाया है और समाजवादी पार्टी बीएसपी से लगातार तीन बार विधायक रहे पूर्व सांसद डॉ रमेश बिंद की बेटी डॉ ज्योति बिंद को मैदान में उतारा है. इसके साथ ही 10 प्रत्याशी और मैदान में हैं. इस सीट पर बीजेपी और सपा में टक्कर है. बसपा प्रत्याशी को ब्राह्मण का वोट न मिलने से बीजेपी जीत सकती है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट