news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनपद मिर्जापुर में फंसे हजारों श्रद्धालुओं में बंटवाई राहत सामग्री

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनपद मिर्जापुर में फंसे हजारों श्रद्धालुओं में बंटवाई राहत सामग्री

  •   जेपी पटेल
  •  2025-01-30 09:11:56
  •  0

प्रयागराज जिले में चल रहे महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ को लेकर प्रयागराज जनपद से सटे सभी जनपदों के जिला प्रशासन ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए अपने-अपने बार्डर पर गाड़ियों को रोककर बनाए गए अस्थाई आश्रम में श्रद्धालुओं को और पार्किंग के लिए होल्डिंग एरिया में गाड़ियों रोक दिया.इसी कड़ी में प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भगदड़ को देखते हुए मिर्जापुर जिला प्रशासन द्वारा प्रयागराज की ओर जाने वाले सभी वाहनों को सीमा क्षेत्र पर रोक दिए जाने की जानकारी मिलने पर खाने पीने की समस्या को देखते हुए रुके हजारों श्रद्धालु को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर अपना दल (एस) के कार्यकर्ता ने इनके मध्य राहत सामग्रियों को जगह जगह वितरण किया है.

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर अपना दल (एस) के कार्यकर्ता देर रात तक बिहसड़ा स्थित विद्यालयों में रुके श्रद्धालु, जिगना से अष्टभुजा के मध्य लंबे जाम में फंसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,झारखंड , बिहार सहित तमाम अन्य प्रदेशों के तीर्थयात्रियों को पानी की बोतलें और फल वितरित किये. जिससे श्रद्धालु खुश नजर आए और उन्होंने मिर्जापुर की संसद के इस राहत कार्य को पहुचाने की सराहना की साथ ही उनकी मंगलकामना भी की.

Tag :   #अनुप्रियापटेल #महाकुंभ #मिर्जापुर #अपनादलएस #राहतसामग्री

संबंधित पोस्ट