news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : बंदरों के झुंड को भगाने के लिए शिक्षक ने तानी पिस्टल, अचानक चल गई गोली, रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी हो गया घायल.

मिर्जापुर : बंदरों के झुंड को भगाने के लिए शिक्षक ने तानी पिस्टल, अचानक चल गई गोली, रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी हो गया घायल.

  •  
  •  2025-02-11 16:38:11
  •  0

मिर्जापुर जनपद में एक शिक्षक के लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई.गोली रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के कमर में लग गई.घायल रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को वाराणसी ट्रामा सेंटर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.घर के छत पर ट्यूशन बच्चे पढ़ रहे थे इस दौरान बंदरों का झुंड आ रहा था भागने के लिए पिस्टल से डराते समय हादसा हो गया पुलिस को पीड़ित ने अभी तक कोई तहरीर नही दिया है.

मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के कजरहवा पोखरा मोहल्ले में सोमवार के दोपहर में शिक्षक सुनील कुमार शुक्ला के घर के बच्चों को ट्विटर छत पर पढ़ा रहा था इस दौरान बंदरों का झुंड बच्चों की तरफ दौड़ कर आ रहा था बंदरों के झुंड को देख शिक्षक सुनील कुमार शुक्ला ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर बंदरों को तानी दी भागने का प्रयास दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई गोली पड़ोस के रहने वाले रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी दूधनाथ सरोज खाना खाकर हाथ धो रहे थे उनके कमर में जा लगी. वह गिर पड़े तो परिजनों ने शोर मचाया. गोली चलाने वाले शिक्षक और उनके परिजन दौड़ कर घायल रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों को मिर्जापुर जिला मंडलीय ट्रामा सेंटर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है.

शहर कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक ने बताया कि मोहल्ले में बंदरों का आतंक है. बच्चे ट्यूशन पढ़ रहे थे इस दौरान बंदर का झुंड आ गया बंदरों को डराने के लिए लाइसेंसी पिस्टल से शिक्षक डरा रहे थे पिस्टल अनलॉक होने के चलते अचानक गोली चल गई.गोली रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी के कमर में लगी है घायल ने बताया है इनसे गलती से अनजाने में हो गया है.जिनसे गोली लगी है वही इलाज कर रहे हैं. फिलहाल पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दिया है तहरीर दी जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट