news updates

मिर्जापुर : डॉ. भीमराव आंबेडकर की अराजक तत्व ने तोड़ी मूर्ति, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया था अनावरण, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने किया केश दर्ज मिर्जापुर : सहकारिता विभाग हुआ सख्‍त, बकायेदारों से कर रहा वसूली, जमा नहीं करने पर नही मिलेगी सुविधा मिर्जापुर : यूपीपीसीएल के अधिकारियों और अडानी पावर के अधिकारियों के बीच विद्युत आपूर्ति समझौते पर किए गए हस्ताक्षर मिर्जापुर: हूज़ हूँ इन अमेरिका के सूची में शामिल हुए भारतीय मूल के वैज्ञानिक डॉ. मयंक मिर्जापुर : छोटे से गांव के किसान का बेटा लंदन में जीता मेयर का चुनाव, पिता नहीं रखते अपने पास मोबाइल, 5 साल पहले लंदन गए थे एमटेक करने

मिर्जापुर: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 10 महिलाओं ने मरणोपरांत अपना अंग दान देने का लिया संकल्प

मिर्जापुर: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 10 महिलाओं ने मरणोपरांत अपना अंग दान देने का लिया संकल्प

  •   जेपी पटेल
  •  2025-03-08 22:33:20
  •  0

मिर्जापुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की 10 पदाधिकारियों ने मरणोपरांत अपना अंग दान देने का लिया संकल्प. कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने 50 महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित करते हुए 10 महिला मरणोपरांत अंग दान करने वालो को अभार व्यक्त किया.इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ता सरकार की तमाम योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए लग जाए. केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं संचालित हैं. अपने क्षेत्र में योजनाओं का लाभ लोगों को मिले यह सुनिश्चित करें.

अहरौरा के सामुदायिक भवन पियरवा पोखरा में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम संयोजिका भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आभा सिंह पटेल रही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल थे. कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के पहुंचने पर महिलाओं ने उनका स्वागत किया इस दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने 50 महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही 10 महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर मरणोपरांत अपना अंग दान देने का संकल्प लिया.

पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और उनकी बेहतरी के लिए सरकार की तमाम योजनाएं संचालित है. जिसकी जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंच पाती है इसके लिए उन्होंने गठबंधन में शामिल सभी दल के नेताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में लाभकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करें.उन्होंने कहा कि योजनाओं की सार्थकता जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने पर ही है. इसके साथी 10 महिलाएं जो मरणोपरांत अपना अंग दान देने का संकल्प लिया उनका आभार जताया.

Tag :  

संबंधित पोस्ट