news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दी देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दी देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी

  •   जेपी पटेल
  •  2025-03-13 16:23:55
  •  0

मिर्जापुर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने होली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि होली का पावन पर्व हमें सारे भेदभाव भुलाकर आपसी सद्भाव के वातावरण में पर्व मनाने का संदेश देता है। इस अवसर पर हम अपने सारे मतभेद भूलकर प्रेम और भाईचारा के रंगों में रंग जाते हैं। केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि होली का पर्व हमें राष्ट्रीय एकता व आपसी सौहार्द एवं भाई- चारा बनाए रखने के साथ ही भारतीय संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देता है। भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े इस अनूठे त्यौहार से हमारी सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना सुदृढ़ होती है।

Tag :  

संबंधित पोस्ट