news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

सोनभद्र : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में तीन बहनों ने किया कमाल,एक साथ यूपी पुलिस भर्ती सिपाही की परीक्षा की पास

सोनभद्र : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में तीन बहनों ने किया कमाल,एक साथ यूपी पुलिस भर्ती सिपाही की परीक्षा की पास

  •   जेपी पटेल
  •  2025-03-13 23:57:22
  •  0

सोनभद्र : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में तीन बहनों ने कमाल कर दिया है.एक साथ यूपी पुलिस भर्ती सिपाही की परीक्षा पास की है.गांव में ही रहकर की पढ़ाई और तैयारी किया करती थी.पिता किसान है.

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी हो चुका है. सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव की तीन सगी बहने एक साथ यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पास की है.इसके चलते गांव में जश्न का माहौल है.सुमन सिंह पटेल, मंजू सिंह पटेल और आराधना सिंह पटेल सिपाही बन गई है. पिता अनिल सिंह पटेल किसान है माता राजकुमारी देवी गृहणी है.तीनों बेटियों ने अपने माता पिता का नाम रोशन केवल सोनभद्र में ही नही पूरे प्रदेश में किया है.

बताया जा रहा है सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव के किसान अनिल सिंह पटेल की तीन बेटियां दो बेटे हैं. अनिल सिंह अपने तीनों बेटियों को बेटों की तरह पढ़ते थे. गांव में ही रहकर कर तीनों बेटियों ने पढ़ाई की और पुलिस की तैयारी की जिसमें उन्हें कामयाबी मिली है. बेटियों की सफलता को लेकर गांव से लेकर रिश्तेदार तक आकर घर पर बधाई दे रहे हैं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट