news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : जिले में जल्द बनेगा ऑडिटोरियम कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मांगा प्रस्ताव

मिर्जापुर : जिले में जल्द बनेगा ऑडिटोरियम कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मांगा प्रस्ताव

  •   जेपी पटेल
  •  2025-04-07 23:44:57
  •  0

मिर्जापुर: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया.इंजीनियरिंग कॉलेज के बॉयज हॉस्टल का काम शुरु न होने और अन्य कामों का कार्य धीमी गति से किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की.साथ ही कहा जिले में जल्द एक बड़ा ऑडिटोरियम बनेगे जिसकों लेकर अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा गया है.

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बथुआ स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पंहुचे जहा उन्होंने ने इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों से निर्माण को लेकर जानकारी ली.इंजीनियरिंग कॉलेज के बॉयज हॉस्टल का काम शुरु न होने और अन्य कामों का कार्य धीमी गति से किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की. साथ ही अधिकारियों के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में ही बैठक कर अधिकारियों को जुलाई के पहले काम पूरा करने का निर्देश दिया.इसके बाद मंत्री ने इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बन रहे ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया फिर वहां से पालीटेक्निक परिसर पहुंचकर हो निर्माण को लेकर देखा कहा गुणवत्तापूर्ण काम कराया जाए.इस दौरान मंत्री ने कहा जिले में एक बड़ा ऑडिटोरियम बनाया जाएगा इसको लेकर प्रस्ताव मांगा है.

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बताया की राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया गया है.इस राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 2025-26 की शुरुआत की जाएगी जिसको लेकर थोड़ी बहुत जो कमियां है उसे ठीक करने को कहा गया है. जिले में एक भी ऑडिटोरियम नहीं है जिसको लेकर अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा है एक बड़ा ऑडिटोरियम जल्द बनेगा जिसको लेकर चर्चा की गई .

Tag :  

संबंधित पोस्ट