news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : मध्य प्रदेश से बिहार पशु ले जाने वाले पशु तस्करों को पुलिस ने मारी गोली

मिर्जापुर : मध्य प्रदेश से बिहार पशु ले जाने वाले पशु तस्करों को पुलिस ने मारी गोली

  •   जेपी पटेल
  •  2025-04-12 22:46:55
  •  0

मिर्जापुर जनपद में गो तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई.दो गो तस्करों को पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है.दोनों घायल गो तस्करों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं.गिरफ्तार गो तस्कर एमपी से बिहार गोवंश ले जा रहे थे.गिरफ्तार गो तस्कर आकाश गुप्ता वाराणसी मनीष यादव चंदौली का रहने वाले है.मनीष यादव पर आठ मुकदमे तो आकाश गुप्ता पर दो मुकदमे पहले से दर्ज है

मिर्जापुर के लालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और शातिर दो शातिर गो तस्करों को पैर में गोली मार कर गिरफ्तार किया है. घायल दोनों गो तस्करों का जिला मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा गो तस्कर मध्य प्रदेश के हनुमना मऊगंज से बिहार पिकअप गाड़ी में पशु लादकर जा रहे थे इस दौरान पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने नाकाबंदी कर शनिवार के तड़के लालगंज थाना क्षेत्र के जयकर खुर्द जंगल में पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो पशु तस्कर पिकअप गाड़ी छोड़कर पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो गो तस्करों के पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया. दोनों घायल गो तस्करों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने इनके पास से पिकअप गाड़ी में लदे 12 गोवंश और अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार गो तस्कर आकाश गुप्ता वाराणसी जनपद के थाना जंसा सत्तनपुर रईसी करने वाला है तो दूसरा मनीष यादव उर्फ मंगरु चंदौली जनपद के अलीनगर गंज ख़्वाजाजंसी की मढ़ई करने वाला है. मनीष यादव पर चंदौली जनपद में आठ मुकदमे दर्ज हैं तो वहीं आकाश गुप्ता पर प्रतापगढ़ और चंदौली में एक-एक मुकदमे पहले से दर्ज हैं. यह दोनों शातिर गो तस्कर काफी दिनों से मध्य प्रदेश से बिहार पशु ले जा रहे थे पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि गो तस्कर और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुई है. दो गो तस्कर के पैर में गोली लगी है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह गो तस्कर मध्य प्रदेश से बिहार पशु ले जा रहे थे. इनके पास पिकअप गाड़ी में लदे 12 पशु और अवैध तमंचा कारतूस बरामद की गई है. दोनों गो तस्कर शातिर गो तस्कर है इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट