news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के आत्मा के शांति के लिए मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पर की गई हवन पूजन

मिर्जापुर : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के आत्मा के शांति के लिए मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पर की गई हवन पूजन

  •   जेपी पटेल
  •  2025-04-23 23:23:58
  •  0

मिर्जापुर : कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के आत्मा के शांति लिए विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रांगण में सैकड़ों तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर प्रार्थना किया है.

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत हुए लोगों के आत्मा की शांति के लिए मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना किया गया. सैकड़ो तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालुओं ने हवन पूजन की. तीर्थ पुरोहित आशुतोष पाठक और अंशुमान तिवारी ने कहा कि घटना हृदय विदारक है हम सभी इतनी दूर बैठकर मां विंध्यवासिनी मंदिर से मृतक के आत्मा की शांति के लिए हवन पूजन कर कामना किया. हिंदू भाइयों से जाती पूछ पूछ कर मारा गया है,वेहद निंदनीय है आक्रोश करने वाला है इसका समाधान हमारे सरकार में जो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बैठे हुए हैं उसे अच्छे से संज्ञान मिलेंगे. मृतक आत्मा को माता रानी शांति प्रदान करें और जो घायल हैं उन्हें स्वस्थ जल्द करें और आतंकवादियों का विनाश शीघ्र हो. साथ ही मोदी जी को इतनी शक्ति मां दें कि आतंकियों के घर में मारने का काम करें

Tag :  

संबंधित पोस्ट