news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: भारतीय सैनिकों के सम्मान में राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी ने गरीब महिलाओं को वितरण किया साड़ी

मिर्जापुर: भारतीय सैनिकों के सम्मान में राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी ने गरीब महिलाओं को वितरण किया साड़ी

  •   जेपी पटेल
  •  2025-05-23 20:30:49
  •  0

मिर्जापुर : सैनिकों के सम्मान में गरीबों के बीच उतरी राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी,भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी,राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश सिंह और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या सिंह के नेतृत्व में वितरण किया गया साड़ी,कंतित विंध्याचल में वितरण किया गया गरीब महिलाओं को साड़ी

मिर्जापुर जनपद में भारत के सैनिकों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ जिस शौर्य का प्रदर्शन किया है, उसके उपलक्ष्य में राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी की ओर से शुक्रवार को कंतित में गरीब महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया. राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी का यह पहला कार्यक्रम था. पहले कार्यक्रम में ही गरीबों के बीच पहुंचकर साड़ी वितरण कर एक बड़ा मैसेज दिया है.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डा. नीरज त्रिपाठी रहे, विशिष्ट अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजेश सिंह और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या सिंह रहीं.इस दौरान महिलाओं को अतिथिगणों के हाथों साड़ी वितरित की गई, साड़ी पाते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे.कार्यक्रम में कंतित वार्ड के सभासद प्रतिनिधि राजकुमार दुबे,सह संयोजक दीपक मालवी, संयोजक एजाज अहमद भी रहे मौजूद

Tag :  

संबंधित पोस्ट