news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : विंध्याचल दर्शन करने जा रहे चार युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, दो की मौत, दो गंभीर रूप घायल

मिर्जापुर : विंध्याचल दर्शन करने जा रहे चार युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, दो की मौत, दो गंभीर रूप घायल

  •   जेपी पटेल
  •  2025-05-27 16:47:13
  •  0

मिर्जापुर जनपद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चार युवकों को रौंद दिया जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी हैं दो गंभीर रूप से घायल हैं, वाराणसी से चार युवक विंध्याचल मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने जा रहे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के चुनार वाराणसी राज्य मार्ग पर बसारतपुर बालू ठेका के पास बीती रात तेज रफ्तार ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार चार युवकों को रौंद दिया हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रुप से घायल हैं बेहतर इलाज के लिए घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है. बताया जा रहा है वाराणसी जनपद के थाना लालपुर क्षेत्र के अनौली छोटालालपुर गांव के रहने वाले विशाल विश्वकर्मा, विक्की पटेल ,दीपक विश्वकर्मा और लल्लू पटेल एक साथ साथ बीती रात को बाइक से विंध्याचल मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने के लिए जा रहे थे.बसारतपुर बालू ठेका के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर और बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई.चारों घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने विशाल विश्वकर्मा और विक्की पटेल को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रुप से घायल दीपक विश्वकर्मा और लल्लू पटेल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है.

चुनार थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत हो गई और दो युवक घायल है.हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को अदलपुरा पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट