news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : सांप को डिब्बे में बंद कर महिला लेकर पहुंची अस्पताल

मिर्जापुर : सांप को डिब्बे में बंद कर महिला लेकर पहुंची अस्पताल

  •  
  •  2025-06-09 23:21:32
  •  0

मिर्जापुर : महिला को काटा सांप तो बिना घबराये उसे पकड़कर डिब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंच गई. हालांकि सांप विषैला नहीं था,फिर भी डॉक्टर ने महिला का ब्लड चेक कर महिला को घर के लिए छोड़ दिया.

लालगंज थाना क्षेत्र के थरपरसिया गांव में बीती रात एक महिला को सांप काट लिया तो महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को डिब्बे में बंद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लेकर इलाज कराने पहुंच गई. डॉक्टर ने सांप को देखकर पहचान लिया कि सांप विषैला नहीं है फिर भी डॉक्टर ने महिला का ब्लड टेस्ट का देखा कोई परेशानी नहीं है तो घर के लिए छोड़ दिया.बताया जा रहा गीता देवी अपने घर में ईट को उठा कर रख रही थी इस दौरान सांप छिपा हुआ था और काट लिया. गीता देवी को लगा कि जहरीला है तत्काल अस्पताल पहुंचा जाए गीता देवी ने डिब्बी में बंद कर सांप को अस्पताल लेकर पहुंच गई. डॉक्टरों ने बताया घबराने की जरूरत नही है यह सांप जहरीला नही होता है तब जाकर गीता ने राहत की सांस ली.

लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर डॉ पंकज कुमार ने बताया कि गीता देवी के नाम की एक महिला सांप लेकर आई थी,सांप को देखने के बाद लग गया था कि जहरीला नहीं है फिर भी महिला की जांच की गई सांप विषैला नहीं था प्राथमिक उपचार के बाद गीता देवी को घर भेज दिया गया है. गीता देवी देवी ने डॉक्टर को बताया कि सुना था कि हर सांप जहरीला नहीं होता है इसीलिए पड़कर इसको अस्पताल ले आया था ताकि अच्छे से इलाज हो जाए

Tag :  

संबंधित पोस्ट