news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: सरकारी सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने नीट परीक्षा में मारी बाजी 12 हुई सफल*

मिर्जापुर: सरकारी सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने नीट परीक्षा में मारी बाजी 12 हुई सफल*

  •   जेपी पटेल
  •  2025-06-16 21:10:38
  •  0

मिर्जापुर जनपद के सरकारी सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने नीट परीक्षा में बाजी मारी है. 25 छात्राओं ने नीट की परीक्षा में शामिल हुए जिसमे 12 छात्राओं को कामयाबी हासिल कर देश का नाम रोशन किया है.छात्राओं की सफलता पर जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बधाई दी है.

मिर्जापुर जनपद मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर मड़िहान क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायन सर्वोदय बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल कर देश का नाम रोशन किया है. एक दो नहीं बल्कि 12 छात्राएं नीट की परीक्षा में सफल हुई है.सभी छात्राएं अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग से आती है. 25 छात्राओं ने नीट परीक्षा में भाग लिया था जिनमें 12 छात्राओं को सफलता हासिल हुई है. इनके सफलता को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बधाई दी है.

जयप्रकाश नारायन सर्वोदय बालिका आवासीय विद्यालय के छात्राओं को सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के रूप में विकसित किया जाता है.सेंटर एक्स_नवोदय फाऊंडेशन वाराणसी एवं टाटा -ए -आईजी के पहल से विद्यालय के अंदर निःशुल्क कोचिंग कराई जाती है. इस सत्र में 39 छात्राओं को जेईई और नीट की कोचिंग कराई गई जिसमें 26 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, 25 ने परीक्षा दिया और 12 छात्राएं सफल हुई . सफल होने वाले छात्राओं में पूजा सोनकर ,दीप्ति गुप्ता, सभ्या प्रजापति, श्वेता पाल, प्रिंसी, कोमल कुमारी, लक्ष्मी, अनुराधा, कोमल,लक्ष्मी,मालती और पूजा रंजन है.

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के मुताबिक समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय जयप्रकाश नारायन सर्वोदय बालिका विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं रहकर पढ़ती है. इन छात्रओं को विद्यालय शिक्षा के साथ ही नीट परीक्षा के लिए निशुल्क तैयारी की भी सुविधा दी जाती है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को भी अवसर मिल सके. उसी का नतीजा रहा की 25 छात्राओं ने नीट परीक्षा में भाग लिया था जिसमें 12 सफल हुई है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट