news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का प्रयास लाया रंग, जनपद में खुला पहला मक्का क्रय केंद्र

मिर्जापुर: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का प्रयास लाया रंग, जनपद में खुला पहला मक्का क्रय केंद्र

  •   जेपी पटेल
  •  2025-06-16 21:13:54
  •  0

मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से जनपद में पहली बार जायद मक्का क्रय केंद्र खुल गया है.केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मक्का क्रय केंद्र स्थापना के लिए पत्र लिखा था.शासन के स्वीकृति के बाद विकासखंड सीखड़ में मक्का क्रय केंद्र खोल दिया गया है.

केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल का प्रयास रंग लाया है.जिले में पहली बार मिर्जापुर जनपद में जायद मक्का क्रय केन्द्र खोल दिया गया है.इसके लिए मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 3 जून को पत्र लिखा था.मंत्री ने पत्र में लिखा था सीखड़ ब्लाक में 1000 हेक्टेयर जमीन पर मक्के की खेती की गई है,किसानों के मक्का खरीद की कोई व्यवस्था नही है जिसके कारण किसान अपनी उपज को औने पौने दाम और बिचौलियों के माध्यम से बेचन को विवश होना पड़ता है. किसानों की मांग है एक मक्का क्रय केंद्र जनपद में खोल दिया जाय तो किसान अपनी उपज आसानी से अच्छे दामों में बेच सकेगा.जिसकों लेकर शासन से स्वीकृति मिलने के बाद राजकीय मक्का क्रय केंद्र की स्थापना सीखड़ में खाद्य विभाग ने करा दिया है.

सरकार किसानों की आय में वृद्धि के लिए लगातार फैसले ले रही है.किसानों के धान व गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य की खरीद की जा रही है. लेकिन इस बार मिर्जापुर जनपद में पहली बार मक्का खरीद के लिए एक सरकारी क्रय केंद्र खोला गया हैं.क्रय केंद्र खुल जाने से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर अब मक्का की फसल नही बेचनी पडेगी.सीखड़ ब्लाक में इस बार सैकड़ो किसान 1000 हेक्टेयर जमीन पर मक्के की खेती की है.50 हजार कुंतल उपज होने का अनुमान है. क्रय केंद्र खुल जाने से किसानों को लाभ मिलेगा.

उप कृषि निदेशक विकेश पटेल ने बताया कि सीखड़ ब्लॉक में भारी संख्या में किसान मक्का की खेती की है.किसानों ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मक्का क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की थी. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री को और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आयुक्त खाद्य रसद विभाग को पत्र लिखा था. शासन से स्वीकृति मिलने के बाद केंद्र को खोल दिया गया है. पहली बार मक्का क्रय केंद्र खोले जाने से किसानों को लाभ मिलेगा

Tag :  

संबंधित पोस्ट