मिर्जापुर जनपद में शराब के नशे में दो चचेरे भाइयों में जमकर मारपीट हो गई. मारपीट में एक घायल हो गया, अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मिर्जापुर लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में दो चचेरे भाईयों में शराब के नशे में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई,मारपीट में एक भाई घायल हो गया जिसे परिजनों ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.बताया जा रहा बामी गांव के रहने वाले बद्री और दीन्नू चचेरे भाई है दोनों के बीच शराब के नशे में आपस में कहासुनी हो गई विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच मारपीट हो गई जिसमें दोनों को उपचार के लिए मिर्जापुर जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दिन्नू को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल बद्री का इलाज चल रहा है. सूचना पर लालगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं.
सीओ लालगंज अशोक कुमार ने बताया की बीती रात को बामी गांव में दो चचेरे भाईयों के मध्य शराब के नशे में वाद-विवाद व मारपीट कर लिया गया था. मारपीट में दिन्नू घायल को ईलाज के अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया.सूचना पर थाना लालगंज पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर मृतक के शव को कब्जे मंक लेकर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए घटना से सम्बन्धित दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.