मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद बिजली निजीकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है.कहां जितनी अच्छी व्यवस्था बिजली की होनी चाहिए उतनी नहीं है,हमारे अनेक प्रयास के बावजूद कर्मचारियों के व्यवहार,बिजली की आपूर्ति और बिलिंग की व्यवस्था को लेकर जनता में असंतोष है.हर क्षेत्र की जनता को निर्बाध 24 घंटा बिजली देने के लिए निजीकरण की बात सोची जा रही है.कर्मचारी विरोध कर रहे हैं इसको लेकर कहा कोई विरोध नहीं कर रहा कुछ कर्मचारी के नेता हैं अपनी राजनीति चलाने के लिए सक्रिय है इनसे कर्मचारियों पर कोई प्रभाव नहीं है.अच्छी बिजली,निर्बाध बिजली, कम समस्या और कम भ्रष्टाचार के साथ बिजली देने के लिए जनता का समर्थन है इसलिए निजीकरण होगा.
उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शनिवार को मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया. इसके बाद ऊर्जा मंत्री अष्टभुजा गेस्ट हाउस पर पहुंचे जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की. पत्रकारों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से सवाल किया कि बिजली विभाग के निजीकरण और स्मार्ट मीटर से लोगों को क्या लाभ है इस सवाल को लेकर उन्होंने कहा यह आपने बड़ा सवाल पूछ दिया है. वैसे मैं आज मां का दर्शन करने आया था. बिजली विभाग के निजीकरण की आवश्यकता इसलिए है आप भी एक नागरिक के रूप में मानते होंगे जितनी अच्छी व्यवस्था बिजली की होनी चाहिए उतनी नहीं है. हमारे अनेक प्रयासों के बावजूद हमारे कर्मचारियों के व्यवहार, बिजली की आपूर्ति और बिलिंग की व्यवस्था में जो काम तीव्रता से होनी चाहिए था वह नही हो पा रहा जनता में संतोष नहीं है. बहुत सारे प्रयास किये गए कर्मचारियों ने भी प्रयास किया है. हर वर्ग की जनता को निर्बाध 24 घंटा बिजली मिल सके उसके एक उपाय के रूप में निजीकरण की बात सोची जा रही है.
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली निजीकरण होने का उदाहरण बताया की आपने देखा होगा पहले सरकार रोड बनाती थी एयरपोर्ट चलती थी उस समय के रोड और एयरपोर्ट कैसे थे जब निजीकरण हुआ तो आज का एयरपोर्ट और हाईवे देख लीजिए यही नही टेलीफोन में पहले कनेक्शन लेने के लिए वर्षों लाइन लगती थी निजीकरण हुआ तेजी से मिलने लगा आज हर आदमी के हाथ मे मोबाइल है तो निजीकरण की बहुत सारे फायदे हैं,उस दिशा में सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम लोग सोच रहे हैं आगे जैसा होगा आप सबको जानकारी दी जाएगी
कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं इसको लेकर कहा कि कर्मचारी नहीं विरोध कर रहे हैं विरोध करते तो आज आपको बिजली नहीं मिलती कर्मचारी के कुछ नेता हैं उनको अपनी राजनीति चलते रहनी है उनको उसी में राजनीति करनी है वह सक्रिय है, बाकी कर्मचारी में कोई असर नहीं है जनता हमारे इस निर्णय के साथ है. अच्छी बिजली देनी है निर्बाध बिजली देनी है काम समस्या के साथ बिजली देनी है, कम भ्र्ष्टाचार के साथ बिजली देनी है इसलिए जनता हमें समर्थन कर रही है.
मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर को लेकर कहा मां विंध्यवासिनी का मेरे और मेरे परिवार पर असीम कृपा है, माता-पिता परिवार के साथ के अलावा विद्यार्थी जीवन में प्रयागराज विश्वविद्यालय में पढ़ता था तब से मां के दरबार में आने का सौभाग्य मिल रहा है, राजनीति में एमएलसी बनने के बाद भी आया था जब भी समय मिलता है आता रहता हूं.बहुत खुशी हो रही है मां विंध्यवासिनी धाम दिव्य भव्य बन रहा है, इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी को कुछ सुझाव दिया है और कुछ उन्होंने भी दिया है और भव्य बने मां विंध्यवासिनी का दरबार इसमें जो योगदान होगा उसको लेकर हम तत्पर हैं, यहां के क्षेत्रीय विकास में हमारे नगर विकास और बिजली विभाग का अहम भूमिका है यहां के विकास में उस दृष्टि से भी काफी कुछ चर्चा हुई है, काफी कुछ किया जा रहा है .आगे और कुछ काम करने का मन है उन्हीं की कृपा से आज मुझे बहुत कुछ मिला है उन्हीं को अर्पण करना है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.