मिर्जापुर जनपद में मासूम बेटी को गंगा पुल पर छोड़ महिला ने गंगा में छलांग लगा दी. पुल पर गुजरने वाले कुछ समझ पाते इससे पहले गंगा में महिला डूबी गई.स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी.स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस महिला के शव को दो घंटे में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है
मिर्जापुर जिले में रविवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपने मासूम बेटी को गंगा पुल पर छोड़कर गंगा नदी में छलांग लगा दी और उसकी बेटी के सामने ही मौत हो गई. पूरा मामला मिर्जापुर चुनार कोतवाली क्षेत्र के पक्का पुल का है.जहाँ घरेलू कलह से तंग आकर सराय टेकौर पहाड़ की रहने वाली आरती ने शाम को अपने मासूम बेटी को लेकर घर से निकलकर बालू घाट स्थित गंगापुल पर पहुंची, बेटी को पुल पर छोड़कर अचानक गंगा नदी में कूद गई. महिला को गंगा नदी में कूदते देख स्थानीय लोगों ने चुनार कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस मौके पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से 2 घंटे में महिला के शव को गंगा नदी से बरामद कर लिया. इस दौरान मासूम बच्ची को एक महिला सिपाही ने अपने गोद में ले रखा था. मां को गंगा नदी में खुदने, बाहर निकालने और पुल पर लगे भीड़ को मासूम बच्ची देखती रही.
चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला ने अपने मासूम बेटी को गंगा पुल पर छोड़कर गंगा नदी में कुदकर आत्महत्या कर ली है.गोताखो की मदद से करीब दो घंटे बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया. परिजनों को बुलाकर पंचनामा करते हुए पुलिस ने शव को क पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.