मिर्जापुर जनपद के एक किसान के पोखरे में चार फीट का मगरमच्छ दिखाई दिया. किसान ने मगरमच्छ को देखकर गांव वालों को बताया. ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू कर रहा था किसान भी मदद करने लगा तो इस दौरान मगरमच्छ ने किसान के उंगली में काट लिया.
मिर्जापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के भरूंहा गांव में एक किसान के निजी पोखरे में भटक कर चार फीट का मगरमच्छ आ गया था ,जिसे पकड़ने के दौरान किसान के अंगुली में काट लिया जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया.बताया जा रहा भरूंहा गांव के रहने वाले गोपाल अपने घर के पास एक निजी पोखरा खुदवा रखा है. जिसमें बखर नाले से भटक कर रात में चार फीट का मगरमच्छ का बच्चा उसमें आ गया था. गोपाल ने सुबह जब मगरमच्छ को देखा तो उसने गांव में इसकी पहले सूचना दी फिर ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचित किया. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ गोपाल भी उसे पड़वा रहे थे उसी दरमियान मगरमच्छ के बच्चे ने गोपाल के अंगुली में काट लिया. तो इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया.फिर भी वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ कर बांध लिया और पंचशील की दरी में लेजाकर सुरक्षित छोड़ दिया.
इस संबंध में बन रेंज अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि कहीं से भटक कर मगरमच्छ का बच्चा आ गया था जिसे सफलतापूर्वक पड़कर पंचशील की दरी में छोड़ दिया गया हैं.मगरमच्छ को पढ़ते समय किसान गोपाल के अंगुली में काट लिया था गोपाल को राजगढ़ अस्पताल मे इलाज कराया गया है वह ठीक है अपने घर आ गए हैं. हम आपको बता दें 27 जून को भी हलिया वनरेंज के देवरी गांव में एक तीन फीट लंबे मगरमच्छ को एक निजी कुएं में तैरते देखा गया था. वन विभाग की टीम ने उसे पकडकर अदवा बैराज के गहरे पानी मे छोड़ दिया था. हलिया सुबांव कला गांव में भी 21 जून को कॉल बस्ती में मगरमच्छ दिखाई दिया था जब बंगाल की टीम पकड़ने पहुंची तो मगरमच्छ पास के सुसुआड़ में नाले में कूद गया और भाग गया था. मड़िहान थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में भी 15 मार्च को 8 फीट का मगरमच्छ कल प्रसाद मौर्य के घर के बरामदे में पहुंच गया था. गेहूं के खेत में भाग गया था. वन विभाग की टीम नहीं पकड़ पाई थी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.