मिर्जापुर जनपद में एक ट्रक चालक की ट्रक में सोते समय रहस्यमयी मौत हो गई है. ट्रक चालक मिर्जापुर से सोनभद्र की तरफ जा रहा था. रात में ढाबा में खाना खाया और खलासी के साथ ट्रक में सो गया. सुबह खलासी जगाने लगा तो चालक नहीं उठा इसकी जानकारी अन्य चालकों दी.चालकों ने ढाबा संचालक को को बताया ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच में जुड़ गई.
मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघौडा के पास स्थित एक ढाबे में शनिवार की रात खाना खाने के बाद ट्रक चलाक अपने ट्रक में सो गया सुबह खलासी जगाने लगा तो नहीं जैन पर खलासी ने अन्य ड्राइवरों को बताया. ढाबा संचालक के सूचना पर पुलिस ने ड्राइवर के शव को कब्जे में ले लिया.बताया जा रहा प्रयागराज जनपद के महदौरी मोहल्ले तेलियरगंज के नशरत ट्रक चालक शनिवार को मिर्जापुर से सोनभद्र की तरफ जा रहा था 3:00 बजे रात राजगढ़ थाना क्षेत्र के शिखर ढाबा पर रुका खाना खाकर गाड़ी में खलासीनशीम के साथ सो गया. रविवार सुबह 8:00 बजे जब खलासी नसीम की नींद खुली तो उसने ड्राइवर को जगाया लेकिन वह नहीं जागे तब उसने अन्य ड्राइवर और ढाबा मालिक को सूचना दिया ढाबा मालिक ने पुलिस को सूचित किया जिस पर थाना अध्यक्ष राजगढ़ रणविजय सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से उसे राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया जहां पर आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर संतलाल ने जांच कर उसे मृत्यु घोषित कर दिया. ट्रक ड्राइवर की मृत्यु के बाद पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम की गाड़ी भी पहुंचकर जांच की जिसमें ड्राइवर के केबिन से दो आंख में डालने वाला ड्रॉप बरामद हुआ जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया हैं साथ ही जांच के बाद पुलिस ने गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया. ड्राइवर की मौत बीमारी से हुई है या साजिस है पुलिस सभी पहलू से जांच कर रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही मड़िहान पुलिस क्षेत्राधिकारी मुनेंद्र पाल सिंह और मड़िहान थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे.क्षेत्राधिकारी अधिकारी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने से मौत होने का आशंका लगता है लेकिन पूरी सत्यता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.