news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : एक उद्यमी ऐसा मांं चंडिका को चढ़ाया 16 लाख रुपये का सोने का हार, इसके पहले भी दो करोड़ कर चुका है दान

मिर्जापुर : एक उद्यमी ऐसा मांं चंडिका को चढ़ाया 16 लाख रुपये का सोने का हार, इसके पहले भी दो करोड़ कर चुका है दान

  •   जेपी पटेल
  •  2025-06-30 13:45:33
  •  0

मिर्जापुर के मां चंडिका को एक उद्यमी ने गुप्त नवरात्र के तृतीया तिथि पर 16 लाख रुपए से ज्यादा का हार चढ़ाया है.चंडिका धाम पहुंच कर उद्यमी ने विधि विधान पूर्वक मां चंडिका की पूजा अर्चना कर हार को भेट किया है.उद्यमी भदोही जनपद का रहने वाला है. इसके पहले भी मां चंडिका मंदिर में दो करोड़ रुपये दान कर चुका है.

भदोही जनपद के जगापुर घिहीया गांव रहने वाले उद्यमी निखिलेश मिश्र ने आषाढ़ महीने में गुप्त नवरात्र के तृतीया तिथि पर पड़री के मां चंडीका कर मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्जुन कर 16 लाख 30 हजार रुपये से बने 163 ग्राम सोने का हार चढ़ाया है.बताया जा रहा है इसके पहले भी उद्यमी ने चार साल पहले लगभग दो करोड़ रुपये दान किया था जिससे मां चंडिका मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था.यही नही उद्यमी द्वारा मंदिर परिसर में भगवान शंकर के द्वादश लिंग विग्रह की भी स्थापना कराई गई हैं. मई 2025 में पांच लाख रुपये की नथिया और चुनरी भी मां चंडिका को चढ़ाई थी. निखिलेश मिश्रा ने बताया कि मां चंडिका की आशीर्वाद से मेरा सब कुछ काम हो रहा है.

वही मंदिर पुजारी मंगलापुरी व सांगलापुरी गोस्वामी ने बताया कि गुप्त नवरात्र में साधक विशेष रूप से देवी मां की आराधना करते हैं.चैत और शारदीय नवरात्र की तरह ही गुप्त नवरात्रि में भी विधि विधान पूर्वक मां की विशेष रूप से पूजन अर्चन किया जाता है. इसी गुप्त नवरात्रि में एक भक्त ने 16 लाख रुपये का सोने का हार मां को भेंट किया है इसके पहले भी यह भक्ति दान कर चुके हैं. यहां पर भंडारा भी करते रहते हैं. इस मौके पर पुजारी रुद्राक्ष गिरी,राजकुमार ओझा राहुल त्रिपाठी,शिवसेवक,आनंद पांडेय भक्तगण भी उपस्थित रहें

Tag :  

संबंधित पोस्ट