news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : माइनर व रजबहा की सफाई समय से नही हुआ तो करेंगे विशाल प्रदर्शन

मिर्जापुर : माइनर व रजबहा की सफाई समय से नही हुआ तो करेंगे विशाल प्रदर्शन

  •   जेपी पटेल
  •  2025-07-05 23:00:12
  •  0

मिर्जापुर के जर्गों प्रखंड के माइनर व रजबहा की सफाई न होने से नाराज किसानों ने चुनार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जल शक्ति मंत्री और डीएम से मांग किया निष्पक्ष जांच कराई जाए और सफाई के लिए कितना पैसा विभाग से आवंटित हुआ था और अप्रैल मई महीने में सफाई क्यो नही हुआ जो भी दोषी हों उनके ऊपर कारवाई किया जाए. सफाई एक हफ्ते के अंदर नहीं होता है तो विशाल प्रदर्शन किया जाएगा.

जर्गो बांध से जुड़े माइनर व रजबहा की सफाई न होने की सूचना किसानों ने चुनार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह को दिया तो वह 30 जून को शर्मा मोड अदलटाह के बाद बडभूईलीं रेगुलेटर मुगलसराय रजबहा जो रीवां टेल तक जाती है उस मार्ग पर पहुंचकर देखा की नहर में जलकुंभी का भरमार है. अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग से बात किया उन्होंने कहा जल्द सफाई हो जाएगा जबकि किसानों की नर्सरी तैयार होने वाली है कुछ जगह रोपाई भी होने वाली है .अब इतने दिन के बाद 5 जुलाई को जेसीबी लगाकर जलकुंभी की सफाई कराई जा रही हैं.वही अदलहाट मिलन पर और पौनी से अधवार जाने वाले माइनर में आज भी गंदगी है दर्जनों संख्या में पीड़ित किसान भाई सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय रजबहा के पास प्रदर्शन किए और जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से यह मांग किए की इस जनहित के प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए की सफाई के लिए कितना पैसा विभाग से आवंटित हुआ था और अप्रैल, मई महीने में क्यों नहीं सफाई हुआ जो भी दोषी हों उनके ऊपर कड़ी कारवाई किया जाए साथ चेतावनी दिया की एक हफ्ते के अंदर यदि पूरे जर्गों प्रखंड के माइनर व रजबहा साफ हुआ तो किसानों का विशाल प्रदर्शन होगा इस दौरान संजय क्षेत्र पंचायत सदस्य, सुरेंद्र प्रसाद बड़भुईली, विनोद कुमार कनौजिया हसापुर क्षेत्र पंचायत सदस्य, आसिफ अली कोलना, शिरीष पचेगडा, रोशन सिंह, बुधराम ममोलापुर रहे उपस्थित.

Tag :  

संबंधित पोस्ट