news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

यूपी कांग्रेस ने एक्स पर लिखा बीजेपी विधायक के होटल में स्नान कर रही महिला का बनाया जाता है वीडियो,ठहरने से बचे

यूपी कांग्रेस ने एक्स पर लिखा बीजेपी विधायक के होटल में स्नान कर रही महिला का बनाया जाता है वीडियो,ठहरने से बचे

  •   जेपी पटेल
  •  2025-07-11 22:57:24
  •  0

मिर्जापुर : रत्नाकर होटल में महिला का वीडियो बनाने वाले आरोपी का तस्वीर सामने आया है.आरोपी का देश के बड़े-बड़े राजनेताओं के साथ तस्वीर है.केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कलराज मिश्रा, विधायक रत्नाकर मिश्रा, जिले के डीएम एसपी और होटल मालिक के घर वालों के साथ भी तस्वीर है.वही कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा है मिर्जापुर से भाजपा विधायक जो खुद को 'मोदी का परिवार' बताते हैं.उनके होटल में स्नान कर रही महिला का वीडियो बनाया जाता है.कृपया भाजपाई नेताओं के होटलों में ठहरने से बचें.भाजपा और भाजपाइयों का चाल-चरित्र और चेहरा अब सबके सामने है.

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में लखनऊ से अपने टीम के साथ गुरुपूर्णिमा के दिन दर्शन करने आई महिला का रत्नाकर होटल के बाथरूम में स्नान करते समय वीडियो बनाने वाले होटल कर्मचारी का तस्वीर सामने आया है.वीडियो बनाने वाले आरोपी का देश के बड़े-बड़े राजनेताओं के साथ तस्वीर है.केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कलराज मिश्रा, विधायक रत्नाकर मिश्रा,जिले के डीएम प्रियंका निरंजन, निवर्तमान एसपी संतोष कुमार मिश्रा के अलावा होटल मालिक के घर वालों के साथ भी तस्वीर है.आरोपी बड़े-बड़े नेताओं को दर्शन पूजन भी कराता था. बताया जा रहा रत्नाकर होटल भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा व उनके परिवार वालों का है. इसी को लेकर कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर विधायक रत्नाकर मिश्रा के साथ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.लिखा है प्रदेशवासियों के लिए एक ज़रूरी सूचना.मिर्जापुर से भाजपा विधायक जो खुद को 'मोदी का परिवार' बताते हैं.उनके होटल में स्नान कर रही महिला का वीडियो बनाया जाता है.कृपया भाजपाई नेताओं के होटलों में ठहरने से बचें.भाजपा और भाजपाइयों का चाल-चरित्र और चेहरा अब सबके सामने है.

मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के पास रत्नाकर होटल से शर्मनाक कर देने वाली घटना से विंध्याचल बदनाम हो रहा है.बताया जा रहा लखनऊ से एक महिला अपनी टीम के साथ बुधवार की रात मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास रत्नाकर होटल पहुंची सुबह गुरु पूर्णिमा के दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने से पहले महिला होटल के कमरे के बाथरुम में स्नान करने गई तो आशीष मिश्रा बाथरुम के पीछे के खिड़की से महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना रहा था महिला को अभास होने पर बाथरूम से बाहर आकर चिल्लाने लगी इसकी जानकारी टीम को हुआ तो थाने में पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग करने पर अड़ गए. पुलिस सत्ता के दबाव कोई कार्रवाई न करके समझौता कराने की प्रयास में जुट गई. सुबह से पीड़ित को थाने में बैठाकर मामले को दबाने में लगी रही. पीड़ित महिला के न मानने पर पुलिस ने देर शाम महिला के तहरीर किसी तरह मुकदमा दर्ज कर रत्नाकर होटल के कर्मचारी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया.महिला ने तहरीर में बताया है कि आशीष ने विडियो बनाकर धीरज मिश्रा को भी व्हाट्सएप पर भेजा था जो देख भी चुके थे.धीरज मिश्रा विधायक रत्नाकर मिश्रा के परिवार के है. उनके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नही है.

सीओ सिटी विवेक जावला के मुताबिक एक होटल में महिला अपने टीम के साथ कमरा बुक किया था. सुबह महिला अपने कमरे के बाथरूम को इस्तेमाल कर रही थी इस दौरान होटल के एक कर्मचारी ने महिला की आपत्तिजनक फोटो बना लिया था. महिला के तहरीर के आधार पर आरोपी होटल कर्मचारी आशीष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.वही इस मामले में विधायक रत्नाकर मिश्रा से संपर्क करना चाहा तो फोन रिसीव नही हुआ.

Tag :  

संबंधित पोस्ट