news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: रत्नाकर होटल के बाथरूम में स्नान करते समय महिला का वीडियो बनाने के मामले में विधायक रत्नाकर मिश्रा की सफाई

मिर्जापुर: रत्नाकर होटल के बाथरूम में स्नान करते समय महिला का वीडियो बनाने के मामले में विधायक रत्नाकर मिश्रा की सफाई

  •   जेपी पटेल
  •  2025-07-13 18:15:52
  •  0

मिर्जापुर जनपद के रत्नाकर होटल के बाथरूम में महिला का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में विधायक रत्नाकर मिश्रा की सफाई सामने आया है.तीसरे दिन विधायक रत्नाकर मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर सफाई दी है.कांग्रेस और सपा के द्वारा जवाब मांगने को लेकर निशाना साधा.कहा है पहले वह अपने अतीत को देखें मैं वह नहीं हूं कि बच्चे से गलती हो जाती है मैं क्षमा करने का काम कभी नहीं करता ,यह उन लोगों की राजनीति है जो कहते हैं बच्चे से गलती हो गया.मैं यात्री और प्रशासन का पूरा सहयोग करके आरोपी को पकड़वाया था. मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.मेरे ऊपर कोई भी माई के लाल दाग लगा दे तो मैं जो कहेंगे उसके लिए तैयार हूं करने को.कोई कर्मचारी राक्षसी प्रवृत्ति का है तो उसे कौन जानता है.

मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास स्थित रत्नाकर होटल में तीन दिन पहले लखनऊ से अपने टीम के साथ आई महिला का बाथरूम में नहाते समय होटल के कर्मचारी के द्वारा वीडियो फोटो बनाने के मामले को लेकर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर सफाई दी है.घटना के तीसरे दिन विधायक रत्नाकर मिश्रा ने रत्नाकर होटल में अपने खास चहेते और खबर दबाने वाले पत्रकारों को बुलाकर प्रेस वार्ता की है. पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल और फेसबुक सोशल मीडिया पर जवाब मांगने को लेकर निशाना साधा कहा पहले वह अपने अतीत को देखें मैं वह नहीं हूं कि बच्चे से गलती हो जाती है, मैं क्षमा करने का काम कभी नहीं करता यह उन लोगों की राजनीति है जो कहते हैं बच्चे से गलती हो गया.जानकारी होने पर मैं यात्री और प्रशासन का पूरा सहयोग करके आरोपी को पकड़वाया.मेरे ऊपर कोई भी माई के लाल दाग लगा दे तो मैं जो कहेंगे उसके लिए तैयार हूं.कोई कर्मचारी राक्षसी प्रवृत्ति का है तो उसे कौन जानता है.विधायक का होटल बताने को लेकर मीडिया पर भी निशाना साधा कहा जो इस तरह कर रहे हैं वह किसी से मिले हुए हैं.कांग्रेस और सपा जो अपने हैंडल पर लगाया है आगे बिहार चुनाव है बदनाम करने के लिए कर रहे है.मैं गलत काम का कभी समर्थन नहीं करता हूं.एक और होटल कर्मचारी धीरज मिश्रा को लेकर विधायक जी ने कुछ नही कहा.आरोपी आशीष मिश्रा जो धीरज मिश्रा को वीडियो भेजते था वह कहा भेजते थे इसको लेकर चुप्पी साधे रहे.सवाल होटल की कमाई आपकी और ऐसे अक्षम्य अपराध में ज़िम्मेदारी किसी और की,ये कहाँ का इंसाफ़ है भला विधायक जी.?

दरअसल गुरु पूर्णिमा के दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए लखनऊ से अपने टीम के साथ महिला आई थीं.मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने से पहले बाथरूम में स्नान कर रही थी .इस दौरान होटल का कर्मचारी आशीष मिश्रा बाथरूम के खिड़की से वीडियो बना रहा था. महिला चिल्लाते हुए बाथरूम से बाहर आकर अपने लोगों से बताई.घटना की जानकारी होते ही विंध्याचल पुलिस भी पहुंच गई.पुलिस ने महिला के अड़ जाने पर सुबह की घटना को शाम में मुकदमा दर्ज किया इस दौरान पहले पुलिस महिला को समझौता कराने की प्रयास कर रही थी.किसी तरह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर जल भेज चुकी है. फिर में पुलिस ने महिला के आप पर लिखा है कि आरोपी आशीष मिश्रा वीडियो फुटेज बनाकर होटल के कर्मचारी धीरज मिश्रा को व्हाट्सएप पर भेजा था धीरज मिश्रा उसे देख भी लिए थे इसके बावजूद भी पुलिस ने केवल आरोपीय आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है धीरज मिश्रा को लेकर विधायक की तरह पुलिस भी चुप्पी साधी है. क्योंकि धीरज मिश्रा विधायक के घर के हैं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट