news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : 151 लीटर गंगा जल लेकर शिवद्वार के लिए रवाना हुआ कांवरिया

मिर्जापुर : 151 लीटर गंगा जल लेकर शिवद्वार के लिए रवाना हुआ कांवरिया

  •   जेपी पटेल
  •  2025-07-14 23:12:42
  •  0

मिर्जापुर जनपद से 151 लीटर गंगा जल लेकर सोनभद्र के शिवद्वार के लिए कांवरिया निकला है.65 से 70 किलोमीटर की दूरी एक हफ्ते में तय करने का लक्ष्य है.अगले सप्ताह तक सोनभद्र के शिवद्वार पहुचकर जलाभिषेक करेंगे.सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक नहीं होने पर रुक कर तीसरे सोमवार को करेंगे जलाभिषेक.नीले ड्रम में गंगाजल ले जा रे कावड़ियों को देखने के लिए भीड़ लग रही है.

भोले बाबा का पवित्र महीना सावन चल रहा है. पूरे देश भर में सावन के महीने में कावड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है, जगह-जगह से गंगाजल लेकर शिवालय पहुंच रहे हैं. सावन के पहले सोमवार को मिर्जापुर के बरिया गंगा घाट से भी कांवरिया गंगा जल लेकर सोनभद्र के शिवद्वार के लिए निकल रहे हैं. एक कांवरिया सोनभद्र का जो रहने वाला है 151 लीटर गंगाजल नीले ड्रम में भरकर सोनभद्र के शिवद्वार के लिए रवाना हुआ है.कावड़ का पूरा वजन 180 किलो है. 65 से 70 किलोमीटर की दूरी कांवरिया एक सप्ताह में तय करने का लक्ष्य रखा है. सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक नहीं होने पर एक सप्ताह और रुकर तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करेगा, कोशिश है दूसरे सोमवार को ही जलाभिषेक हो जाए.

सोनभद्र जनपद के घोरावल के रहने वाले अंकुर कुमार राय ने बताया कि मनौती पूरा होने पर 151 लीटर गंगा जल लेकर शिवद्वार जा रहा हूं जल चढ़ाने पूरे कावड़ का वजन 180 किलो है. 65 से 70 किलोमीटर की दूरी 1 सप्ताह में करेंगे. कोशिश सावन के दूसरे सोमवार को जल चढ़ा दें नहीं पहुंचने पर तीसरे सोमवार को चढ़ाएंगे. इसके पहले भी हरिद्वार से शिवद्वार और प्रयागराज से शिवद्वार गंगाजल ले जाकर चढ चुका हूं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट