news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: जिला विद्यालय निरीक्षक के भवन के छत से टपक रहा पानी, काम करने के जगह कर्मचारी भीग रही महत्वपूर्ण फाइलों कम्प्यूटर को बचाने में जुटे

मिर्जापुर: जिला विद्यालय निरीक्षक के भवन के छत से टपक रहा पानी, काम करने के जगह कर्मचारी भीग रही महत्वपूर्ण फाइलों कम्प्यूटर को बचाने में जुटे

  •   जेपी पटेल
  •  2025-07-17 23:22:29
  •  0

मिर्जापुर जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय के छतों से पानी टपक रहा है. पानी टपकने से फाइल और कंप्यूटर भीग रहा है. कर्मचारी काम करने की बजाय फाइल और कंप्यूटर बचाने में जुटे हैं. डर के साए में काम करने को कर्मचारी मजबूर हैं. डीआईओएस ने कहा भारी बारिश के चलते समस्या उत्पन्न हुई है. जल्द ही बजट मांगा कर मरम्मत कराया जाएगा.

मिर्जापुर जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय का भवन की हालात बेहद खराब हैं. कहीं भवन के छत से पानी टपक रहा तो कहीं प्लस्तर गिर रहा है कई जगह दरारें भी है. बारिश के कारण पानी टपक रहा है,कम्प्यूटर और फाइल भीग रही है डर के साए में कर्मचारी काम करने को बेबस है.काम करने के जगह कर्मचारी फाइल और कम्प्यूटर को बचाने का काम कर रहे हैं. जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सुबह आने के बाद कर्मचारी काम के जगह पहले टपक रहे पानी से बचने का काम करते नजर आते हैं. कमरे में कर्मचारी के बैठने के कुर्सी टेबलो पर बारिश में छतों से पानी टपकता रहता है टपकती छतों के कारण फाइल कम्यूटर भीग जाते हैं. जिससे काम बाधित होता है.

जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि अधिक बारिश होने से समस्या उत्पन हुई है, बिल्डिंग की दशा बहुत अच्छी नहीं है, पीडब्ल्यूडी से प्रमाण पत्र देने और आहरण करने का अनुरोध किया है, जैसे ही पीडब्ल्यूडी से प्राप्त हो जाता है तो शिक्षा निदेशालय से अनुरोध करके बजट मांगा कर मरम्मत कराया जाएगा,तबतक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है फाइलों को सुरक्षित रखावा जा रहा है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट