मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ जवान की कांवड़ियों के द्वारा पिटाई के मामले में जीआरपी और आरपीएफ आमने-सामने है.आरपीएफ ने सात कावड़ियों को गिरफ्तार कर 30 मिनट में छोड़ दिया था.जीआरपी ने मामला गर्म होने पर दूसरे दिन सीआरपीएफ जवान के बेटे के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कावड़ियों के गिरफ्तारी की बात कर रही है.
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर मणिपुर ड्यूटी जा रहे सीआरपीएफ जवान की कांवड़ियों के द्वारा पिटाई के मामले में मिर्जापुर रेलवे स्टेशन की आरपीएफ और जीआरपी आमने-सामने है. आरपीएफ ने 19 जुलाई को सभी कांवड़ियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए 30 मिनट में छोड़ दिया था. तो वहीं जीआरपी ने सीआरपीएफ जवान के बेटे के तहरीर पर 20 जुलाई को मुकदमा कांवड़ियों के खिलाफ दर्ज कर गिरफ्तार करने की बात कह रही है.
दरअसल 19 जुलाई को मिर्जापुर देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटहा मौनस गांव रहने वाले सीआरपीएफ जवान गौतम रेलवे स्टेशन मिर्जापुर ब्रह्मपुत्र ट्रेन को को पकड़ने आए हुए थे इस दौरान गौतम के बेटे प्रिंस गौतम ने अपने पिता को स्टेशन पर छोड़ने आया था. इस दौरान टिकट काउंटर पर कावड़िया पहले से ही मौजूद थे टिकट लेने की बात को लेकर सीआरपीएफ जवान और कांवड़ियों के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों ने सीआरपीएफ जवान को स्टेशन के फर्श पर लिटा कर लात घुसे से जमकर पिटाई कर दी बेटा बचता रहा इसके बावजूद भी कावड़िये नहीं मान रहे थे.आरपीएफ मौके पहुंचकर सात कावड़ियों को गिरफ्तार कर लिया था जिसमें तीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार को नाबालिग होने पर चाइल्ड लाइन भेज दिया था 30 मिनट के बाद सभी को छोड़ दिया गया जिसको लेकर राजनीति गर्म हो गई थी.
माहौल गर्म होने पर जीआरपी ने दूसरे दिन 20 जुलाई को जवान के बेटे प्रिंस के तहरीर पर तीन नाम जड़ और तीन चार अज्ञात कावड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मिर्जापुर जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ जवान की कावड़ियों के द्वारा पिटाई के मामले में सीआरपीएफ जवान के बेटे प्रिंस के तारीख पर तीन नाम जद तीन चार अज्ञात कांवरियों के खिलाफ 115 (2), 352,191 (2), 3(2) (5क) एसी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है. अभय तिवारी कजरहवा पोखरा, अभिषेक साहू फतहा और सत्यम फतहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है तीनों शहर कोतवाली इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज के द्वारा जांच की जा रही है वर्तमान में सभी फरार हैं जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.