मिर्जापुर के पथरहिया के एक निजी आवास पर रविवार के दिन आजाद समाज पार्टी की मिर्जापुर मंडल की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री व मुख्य मंडल प्रभारी सुनील पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.इस बैठक में मिर्जापुर सोनभद्र और भदोही जिले के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. सुनील पटेल ने बताया कि पार्टी प्रदेश के 18 मंडलों में प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने का अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण 24 अगस्त को मिर्जापुर में होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होंगे.साथ ही कहा आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत लगातार कर रही है. पार्टी का लक्ष्य है कि आने वाले हर चुनाव में अपने दम पर लड़कर जीत हासिल करना है. बैठक में पार्टी के राजेश गौतम, जय हिंद ,पुणे, जीत नारायण भारती, जय भारती, संदीप सोनकर, कुलदीप पटेल और हुक्म राजा के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.