news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: दुकानदार ने कूलर चोरी के शक में नौकर को शौचालय में रस्सी से हाथ पैर बांधकर ,मिर्च का धुआं देकर मारे 100 डंडे,पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग

मिर्जापुर: दुकानदार ने कूलर चोरी के शक में नौकर को शौचालय में रस्सी से हाथ पैर बांधकर ,मिर्च का धुआं देकर मारे 100 डंडे,पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग

  •   जेपी पटेल
  •  2025-07-28 22:34:45
  •  0

मिर्जापुर जनपद में एक दुकानदार ने कूलर चोरी के आरोप में नौकर को शौचालय में रस्सी से हाथपैर बांधकर 100 डंडे मार कर पिटाई की है. यही नही शौचालय को बंद कर मिर्च का धुआं दे दिया. किसी तरह पीड़ित दुकानदार के चंगुल से निकलकर विंध्याचल कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है.

मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अटल चौराहा स्थित दुकान पर नौकरी करने वाला एक नौकर ने दुकानदार पर बड़ा आरोप लगाया है. नौकर ने दुकानदार पर कूलर चोरी के शक में शौचालय में बंद कर रस्सी से हाथ पैर बांधकर पिटाई करने के साथ ही मिर्च का धुआं देने का आरोप लगाया.पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है तो वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल गोसाईपुरवा के रहने वाले राजकुमार मौर्या ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया हैं कि रविवार को दुकान पर हर दिन की तरह काम करने पहुंचे तो उसे शौचालय में तीन घंटा बंद रखा गया.इस दौरान उसे हाथ पैर बांध कर बेरहमी से 100 डंडे पीटा गया फिर मन नहीं भरा तो मिर्चा का धुँआ दिया गया.अब पीड़ित न ठीक से बैठ पा रहा है न चल पा रहा है.पति सोनम चोट दिखाते हुए रो पड़ी. पीड़ित राजकुमार ने बताया कि करीब डेढ़ महीने से अटल चौराहा स्थित अजय अग्रहरी की इलेक्ट्रानिक की दुकान पर काम करते थे.रविवार के सुबह वह दुकान पर गया दुकान बन्द था.इस पर दुकान मालिक अजय अग्रहरी है के घर बुलाने चला गया.इस पर अजय अग्रहरी, आदित्य और हर्ष ने कूलर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे जबरन कबूलवाने का प्रयास किया.उसके इंकार करने पर रस्सी से बांधकर शौचालय में' बन्द कर पिटाई की फिर मिर्चा का धुँआ देकर चोरी कबूल करवा रहे थे कि तुम बोलों मेरा कूलर चुराये हो.यही नही मेरे घर फोन कराकर कूलर चेक करने भी पहुंचे. घर की तलाशी में उन्हें कुछ नहीं मिला,तब कही जाकर मुझे रस्सी से रिहा किया गया.

सीओ सिटी विवेक जावला ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया की एक दुकानदार ने चोरी के शक में पिटाई की थी.तहरीर मिलने के बाद विंध्याचल थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट