news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : पुलिस ने तीन नकली कांवड़ियों को किया गिरफ्तार,यात्रा में शामिल होकर करते थे चोरी काम

मिर्जापुर : पुलिस ने तीन नकली कांवड़ियों को किया गिरफ्तार,यात्रा में शामिल होकर करते थे चोरी काम

  •   जेपी पटेल
  •  2025-07-28 22:36:14
  •  0

मिर्जापुर पुलिस ने नकली कांवड़ियों को गिरफ्तार किया है जो कांवड़ियों की यात्रा में शामिल होकर चोरी का काम किया करते थे. कांवड़ियों के थक जाने पर रास्ते में सो जाने पर मौका पाकर उनके मोबाइल पैसे और जेवरात चोरी कर लिया करते थे. एक कांवड़ियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है जो ऑटो से कावड़ यात्रा में शामिल होकर चोरी करते थे.

भोले बाबा का पवित्र महीना सावन चल रहा है सावन के महीने में भारी संख्या में कांवड़िए शिवालय जा रहे हैं. मिर्जापुर से सोनभद्र के घोरावल शिवद्वार शिवालय भी कांवड़िए जल चढ़ाने जा रहे हैं. ऐसे में नकली कांवड़िएं वेशभूषा धारण कर उनकी यात्रा में शामिल होकर चोरी कर रहे हैं. मड़िहान पुलिस ने ऐसे नकली कांवड़ियों गैंग का पर्दाफास किया है जो कांवड़ियों की यात्रा में शामिल होकर सो जाने पर उनके मोबाइल पैसे जेवरात चोरी कर रफू चक्कर हो जाते थे. पुलिस ने एक कांवड़िएं की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है,तीनों सोनभद्र जनपद के रहने वाले हैं जिसमें एक मुस्लिम है.

दरअसल मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के रामपुर ढबही खोडिया गांव के रहने वाले मोहित कुमार शिवद्वार जा रहे थे इस दौरान थक जाने पर कलवारी बाजार में रुक कर गहरी नींद में सो गए. नकली कांवड़ियों ने उनका मोबाइल चुरा लिया इसकी शिकायत 27 जुलाई को मोहित कुमार ने मड़ियां पुलिस की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नकली कांवड़ियों को मुखबिर की सूचना पर कलवारी बाजार से ऑटो में सवार होकर जाते समय पकड़ लिया. पकड़े गए नकली गाड़ियों में सरफराज सुभाष और राजेश कुमार है. राजेश कुमार पर छह मुकदमे पहले से हैं.

सीओ ऑपरेशन मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नकली कांवड़ियों को गिरफ्तार किया गया है जो कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों के समान चोरी कर लिया करते थे उनके वेशभूषा में होकर उनसे जान पहचान करते हैं और बातें करते-करते उनके साथ चलते रहते हैं मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया करते थे. तीन नकली कावड़ियों को गिरफ्तार किया गया है. इनको जेल भेजा जा रहा है इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट